देव-दीवाली पर गलता तीर्थ में दीपदान का भव्य आयोजन
जयपुर, 24 नवम्बर। जिला कलक्टर संदेश नायक ने मंगलवार को गालव ऋषि की तपोभूमि गलता तीर्थ पहुंचकर दीप दान व आरती की और उपस्थित श्रद्धालुओं के साथ पूजा अर्चना की। कार्तिक पूर्णिमा की सांझ व देव दीवाली के इस शुभ अवसर जिला कलेक्टर श्री संदेश नायक ने सपत्नीक 5100 दीयों से सुसज्जित जगमगाते भव्य गलतातीर्थ में सीताराम जी के मुख्यमन्दिर, गालव ऋषि व गलता जी मंदिर पर विधिवत मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना की। गौरतलब है कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी पूर्ण भव्यता से देव-दीवाली के पुण्य अवसर पर श्रद्धालुओ