Skip to content
हिन्दी
BREAKING

राजस्थान में 6000 मेगावाट आवर की बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा सभी बीईएसएस परियोजनाएँ दिसम्बर 2026 से नवंबर 2027 तक पूर्ण की जाये - ऊर्जा मंत्री निर्धारित समय में परियोजना पूर्ण न करने पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी

Updated:

जयपुर, 24 नवंबर। ऊर्जा मंत्री श्री हीरालाल नागर ने सोमवार को विद्युत भवन, जयपुर में ऊर्जा विभाग के अधिकारियों, राजस्थान विद्युत उत्पादन निगम तथा एनटीपीसी विद्युत व्यापार निगम द्वारा चयनित समस्त बीईएसएस डेवलपर्स के साथ उच्च स्तरीय बैठक कर राज्य में स्थापित की जा रही 6000 मेगावाट आवर की बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली परियोजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की।   ऊर्जा मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी के दिशा-निर्देशन में ऊर्जा विभाग प्रदेश को ग्रीन एनर्जी हब बनाने के लिए निरन्तर प्र

राजस्थान में 6000 मेगावाट आवर की बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा सभी बीईएसएस परियोजनाएँ दिसम्बर 2026 से नवंबर 2027 तक पूर्ण की जाये - ऊर्जा मंत्री निर्धा

जयपुर, 24 नवंबर। ऊर्जा मंत्री श्री हीरालाल नागर ने सोमवार को विद्युत भवन, जयपुर में ऊर्जा विभाग के अधिकारियों, राजस्थान विद्युत उत्पादन निगम तथा एनटीपीसी विद्युत व्यापार निगम द्वारा चयनित समस्त बीईएसएस डेवलपर्स के साथ उच्च स्तरीय बैठक कर राज्य में स्थापित की जा रही 6000 मेगावाट आवर की बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली परियोजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की।

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी के दिशा-निर्देशन में ऊर्जा विभाग प्रदेश को ग्रीन एनर्जी हब बनाने के लिए निरन्तर प्रयासरत है। बैठक के दौरान विभिन्न बी.ई.एस.एस. परियोजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए उनकी समय-सीमा, निर्माण गतिविधियां, भूमि उपलब्धता, ग्रिड कनेक्टिविटी तथा आवश्यक स्वीकृतियों से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की गई। सभी बीईएसएस डेवलपर्स के साथ परियोजनाओं की वर्तमान प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने सभी डेवलपर्स को अपनी-अपनी परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने के स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हम राजस्थान को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में निरंतर आगे बढ़ाने और आधुनिक ऊर्जा भंडारण तकनीक के माध्यम से प्रदेश की विद्युत व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ एवं विश्वसनीय बनाने के लिए पुरजोर प्रयास कर रहे हैं।   समीक्षा के दौरान ऊर्जा मंत्री ने सर्वप्रथम जेएसडब्ल्यू द्वारा गिरल तथा सूरतगढ़ में स्थापित की जा रही 250 मेगावाट आवर क्षमता की परियोजनाओं को दिसंबर 2026 तक अनिवार्य रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उत्पादन निगम के अधिकारियों को भी निर्देशित किया कि वे राज्य में चल रही सभी बीईएसएस परियोजनाओं की कड़ी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें, ताकि तय समय पर इनका लाभ प्रदेश को मिल सके।

समीक्षा बैठक में निम्नलिखित बीईएसएस डेवलपर फर्म के निदेशक व प्रतिनिधि उपस्थित रहे एवं कुछ फर्म वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ी- जेएसडब्ल्यू लियो एनर्जी लि., सोलर वर्ल्ड एनर्जी सॉल्यूशंस लि., ओरियाना पावर लि., रेज पावर एक्सपर्टस प्रा.लि., सोलर 91 क्लीनटेक, स्टाक्वेल सोलर सर्विसेज, आइनोक्स रिन्यूएबल सॉल्यूशंस, ओसवाल केबल्स प्रा.लि., पतंजलि रिन्यूएबल एनर्जी प्रा.लि., विविआना पावर टेक लि., गैलेक्सी माइनिंग एंड रॉयल्टीज प्रा.लि., मंडा प्रोजेक्ट्स प्रा.लि., मिनेरलिया इंपैक्स प्रा.लि., ऑनवार्ड सोलर पावर प्रा.लि., एस टी इलेक्ट्रिकल्स प्रा.लि., रामा रिफ्लेक्शन इंडिया प्रा.लि., पतंजलि आयुर्वेद लि., आदि। इन सभी बीईएसएस परियोजनाओं के पूर्ण होने की अवधि 29 दिसंबर 2026 से 7 नवंबर 2027 के मध्य है। बैठक में बीईएसएस परियोजनाओं को निर्धारित समय सीमा में धरातल पर उतारने, कार्यों में आ रही चुनौतियों के समाधान तथा प्रभावी समन्वय के माध्यम से कार्यों में तेजी लाने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

ऊर्जा मंत्री ने सभी बीईएसएस डेवलपर्स को कठोरता के साथ यह भी कहा कि परियोजनाओं को समयबद्ध रूप से पूर्ण किया जाए अन्यथा कड़ी कार्यवाही की जायेगी। समीक्षा बैठक में बीईएसएस परियोजना डेवलपर्स के सामने उत्पन्न हो रही विभिन्न समस्याओं पर ऊर्जा मंत्री ने आश्वासन दिया कि राज्य सरकार द्वारा आवश्यक समन्वय एवं सहयोग प्रदान किया जाएगा, जिससे परियोजनाओं का समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सके। उन्होने समीक्षा बैठक में उपस्थित उत्पादन निगम, ऊर्जा विकास एवं प्रसारण निगम के सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय से बीईएसएस परियोजनाएं पूर्ण करवाने का हरसंभव प्रयत्न करने के दिशा निर्देश दिए।

ऊर्जा मंत्री ने बीईएसएस परियोजनाओं के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि ये परियोजनाएं राज्य में नवीकरणीय ऊर्जा के एकीकरण, ग्रिड स्थिरता एवं विश्वसनीय विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। उन्होने बताया कि केन्द्र सरकार द्वारा वायबिलिटी गेप फंडिंग (वीजीएफ) के तहत बीईएसएस परियोजना स्थापित करने के लिए दिए गए लक्ष्यों को पूर्ण करने के लिए चरणबद्ध तरीके से कार्यादेश जारी किये गये हैं। इनमें स्टेट कम्पोनेन्ट के तहत 1000 मेगावाट-ऑवर (2 ऑवर 2 साइकल), सैन्ट्रल कम्पोनेन्ट के तहत 1000 मेगावाट-ऑवर (2 ऑवर 2 साइकल) एवं पीएसडीएफ स्कीम के अन्तर्गत 2000 मेगावाट-ऑवर (2 ऑवर 2 साइकल), 2000 मेगावाट-ऑवर (4 ऑवर 1 साइकल) के कार्यादेश जारी किये गये, जिसमें कि राजस्थान को तत्समय देश में न्यूनतम दर रूपये 1.77 लाख से रूपये 2.85 लाख प्रति मेगावाट प्रति माह प्राप्त हुई। उक्त परियोजनाओं के स्थापित होने पर ग्रिड स्टेबिलिटी के साथ-साथ राज्य को पीक डिमांड के समय सस्ती बिजली भी उपलब्ध होगी।   समीक्षा बैठक में राजस्थान अक्षय ऊर्जा निगम के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक श्री रोहित गुप्ता, राजस्थान ऊर्जा विकास निगम के प्रबंध निदेशक श्री शिव प्रसाद नकाते, ऊर्जा सलाहकार श्री नवीन अरोड़ा, राजस्थान विद्युत उत्पादन निगम के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक श्री देवेंद्र श्रृंगी, विद्युत निगमों के निदेशकों सहित वरिष्ठ अधिकारी एवं चयनित बीईएसएस डेवलपर्स उपस्थित रहे।

-----

स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान सरकार (जिला जयपुर) · 24 नवम्बर 2026, 07:00 PM — मूल विज्ञप्ति

Source: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News

मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास ने की राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन 181 की प्रगति की समीक्षा -दो माह में 7.58 लाख से अधिक शिकायतों का निस्तारण, केंद्र सरकार के जनशिकायत पोर्टल से प्राप्त 9 हजार से अधिक प्रकरण भी निस्तारित -शिकायतों के बेहतर श्रेणीकरण एवं कार्मिकों के प्रशिक्षण से हेल्पलाइन की सेवाओं को और

Rajasthan
श्री गुरु नानक देव जी का 557वां प्रकाश पर्व सिख गुरुओं ने मानवता और धर्म की रक्षा के लिए किया सर्वस्व अर्पित चुनौतियों के बावजूद श्री गुरु नानक देव जी रहे अपने लक्ष्य और समाज के कल

श्री गुरु नानक देव जी का 557वां प्रकाश पर्व सिख गुरुओं ने मानवता और धर्म की रक्षा के लिए किया सर्वस्व अर्पित चुनौतियों के बावजूद श्री गुरु नानक देव जी रहे अपने लक्ष्य और समाज के कल्याण के प्रति समर्पित राजनीति सत्ता का नहीं, सेवा का माध्यम - मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा - मुख्यमंत्री ने श्री गुरु ग्रंथ

Rajasthan