Skip to content
हिन्दी
BREAKING

मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास ने की राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन 181 की प्रगति की समीक्षा -दो माह में 7.58 लाख से अधिक शिकायतों का निस्तारण, केंद्र सरकार के जनशिकायत पोर्टल से प्राप्त 9 हजार से अधिक प्रकरण भी निस्तारित -शिकायतों के बेहतर श्रेणीकरण एवं कार्मिकों के प्रशिक्षण से हेल्पलाइन की सेवाओं को और

Updated:

जयपुर, 24 नवम्बर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार सुशासन एवं जनकेंद्रित प्रशासन को सुदृढ़ बनाते हुए आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसी क्रम में मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास ने मंगलवार को शासन सचिवालय में राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन 181 की कार्यप्रणाली एवं प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने जनशिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, शिकायतकर्ताओं की संतुष्टि दर बढ़ाने तथा हेल्पलाइन की सेवाओं को और अधिक प्रभावी एवं सुगम बनाने के निर्देश दिए।

जयपुर, 24 नवम्बर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार सुशासन एवं जनकेंद्रित प्रशासन को सुदृढ़ बनाते हुए आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसी क्रम में मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास ने मंगलवार को शासन सचिवालय में राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन 181 की कार्यप्रणाली एवं प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने जनशिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, शिकायतकर्ताओं की संतुष्टि दर बढ़ाने तथा हेल्पलाइन की सेवाओं को और अधिक प्रभावी एवं सुगम बनाने के निर्देश दिए।

दो माह में 7.58 लाख से अधिक शिकायतों का निस्तारण-

समीक्षा के दौरान अवगत कराया गया कि राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन पर सितम्बर माह में दर्ज 4 लाख 16 हजार 608 शिकायतों में से 4 लाख 13 हजार 637 तथा अक्टूबर माह में दर्ज 3 लाख 66 हजार 44 शिकायतों में से 3 लाख 44 हजार 567 शिकायतों का निस्तारण किया गया। दोनों माह में शिकायतों के निस्तारण की औसत अवधि 10 दिन रही। सितम्बर माह में शिकायतकर्ताओं की संतुष्टि दर 69.93 प्रतिशत तथा अक्टूबर माह में 67.54 प्रतिशत रही, जबकि समग्र संतुष्टि दर 65.69 प्रतिशत रही।

केंद्र सरकार के जनशिकायत पोर्टल से प्राप्त प्रकरणों का प्रभावी निस्तारण- केंद्र सरकार के जनशिकायत पोर्टल (सीपीग्राम) के माध्यम से सितम्बर माह में प्राप्त 5 हजार 310 प्रकरणों में से 5 हजार 157 तथा अक्टूबर माह में प्राप्त 4 हजार 568 प्रकरणों में से 3 हजार 910 प्रकरणों का निस्तारण किया गया।

शिकायत निस्तारण में तीन विभागों का उत्कृष्ट प्रदर्शन-

गत छह माह (मई से अक्टूबर) के दौरान शिकायत निस्तारण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शीर्ष तीन विभागों की प्रगति से भी अवगत कराया गया। इनमें जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड ने 82.59 प्रतिशत, महिला एवं बाल विकास विभाग के समेकित बाल विकास सेवा निदेशालय ने 78.55 प्रतिशत तथा खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने 75.83 प्रतिशत संतुष्टि दर दर्ज की। इन विभागों में शिकायतों के निस्तारण की औसत अवधि क्रमशः 7, 13 एवं 11 दिन रही।

शिकायतों के श्रेणीकरण में सुधार के निर्देश-

मुख्य सचिव ने पंचायती राज, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा), माध्यमिक शिक्षा, अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड एवं राजस्व विभाग से संबंधित शिकायतों की श्रेणीवार समीक्षा की। उन्होंने संबंधित विभागों को शिकायतों के वर्तमान श्रेणीकरण की समीक्षा कर आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिए, ताकि आमजन की शिकायतें सही विभाग तक पहुंचें और उनका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित हो सके।

कार्मिकों के प्रशिक्षण से सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ाने पर बल-

मुख्य सचिव ने राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन 181 के कार्मिकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान शिकायतों के पंजीकरण की प्रक्रिया को और बेहतर बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कार्मिकों को शिकायत दर्ज करते समय संबंधित विभाग एवं विषय की सही श्रेणी के चयन पर विशेष ध्यान देने तथा श्रेणीकरण में आवश्यक बदलाव एवं सुधार के संबंध में संबंधित अधिकारियों को अवगत कराने के निर्देश दिए। इससे शिकायत निस्तारण की प्रक्रिया अधिक सुगम एवं प्रभावी बन सकेगी तथा आमजन को बेहतर सेवाएं मिल सकेंगी।

————

अमृता/अभिषेक

स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान सरकार (जिला जयपुर) · 24 नवम्बर 2026, 05:27 PM — मूल विज्ञप्ति

Source: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News