



जयपुर, 24 नवंबर। राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे गुरुनानक जयंती, प्रकाश पर्व पर जयपुर स्थित गुरुद्वारे में आयोजित विशेष शबद कीर्तन समागम में शामिल हुए।
इस दौरान उन्होंने गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष मत्था टेका और गुरबाणी सुनते हुए इसे भारतीय धर्म और अध्यात्म परंपरा की अनुपम दृष्टि बताया।
