Skip to content
हिन्दी
BREAKING

सभी पंचायत समितियों में प्रधान पदों के निर्वाचन हेतु बैठक 27 नवंबर को

Updated:

राजस्थान सरकार सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय, चूरू ---- सभी पंचायत समितियों में प्रधान पदों के निर्वाचन हेतु बैठक 27 नवंबर को चूरू, 24 नवंबर। राजस्थान पंचायती राज अधिनियम, 1994 तथा राजस्थान पंचायती राज (निर्वाचन) नियम, 1994 के नियम 59, 61 एवं 62 तथा राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान द्वारा जारी निर्देशों के अनुसरण में जिले की सभी 13 पंचायत समितियों के प्रधान पद के निर्वाचन हेतु संबंधित निर्वाचित सदस्यों की बैठक शुक्रवार, 27 नवंबर, 2026 को सवेरे 10 बजे आयोजित की जाएगी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी अर्पि

राजस्थान सरकार सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय, चूरू ---- सभी पंचायत समितियों में प्रधान पदों के निर्वाचन हेतु बैठक 27 नवंबर को

चूरू, 24 नवंबर। राजस्थान पंचायती राज अधिनियम, 1994 तथा राजस्थान पंचायती राज (निर्वाचन) नियम, 1994 के नियम 59, 61 एवं 62 तथा राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान द्वारा जारी निर्देशों के अनुसरण में जिले की सभी 13 पंचायत समितियों के प्रधान पद के निर्वाचन हेतु संबंधित निर्वाचित सदस्यों की बैठक शुक्रवार, 27 नवंबर, 2026 को सवेरे 10 बजे आयोजित की जाएगी।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी अर्पिता सोनी ने बताया कि निर्वाचन प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संपन्न करवाई जाएगी। इसके तहत जिले की सभी 13 पंचायत समितियों [सरदारशहर, सरदारशहर पूर्व, भानीपुरा, राजगढ़, चांदगोठी, बीदासर, सिद्धमुख, सुजानगढ़, तारानगर पूर्व, तारानगर पश्चिम (भालेरी) मुख्यालय तारानगर, रतनगढ़, चूरू उत्तर (मुख्यालय चूरू) व चूरू] के प्रधान पद के निर्वाचन हेतु संबंधित निर्वाचित सदस्यों की बैठक शुक्रवार, 27 नवंबर, 2026 को सवेरे 10 बजे शुरू होगी। इसके बाद नाम निर्देशन-पत्र सवेरे 11 बजे तक प्रस्तुत किए जा सकेंगे। नाम निर्देशन-पत्रों की संवीक्षा सवेरे 11.30 बजे से की जाएगी तथा अभ्यर्थी दोपहर 01 बजे तक अपने नाम निर्देशन-पत्र वापस ले सकेंगे। उन्होंने बताया कि यदि आवश्यक हुआ तो मतदान दोपहर 03 बजे से सायं 05 बजे के मध्य करवाया जाएगा। मतदान समाप्ति के बाद मतगणना की जाएगी। उन्होंने बताया कि निर्वाचन की संपूर्ण प्रक्रिया राजस्थान पंचायती राज अधिनियम, 1994 एवं राजस्थान पंचायती राज (निर्वाचन) नियम, 1994 तथा राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान द्वारा जारी प्रासंगिक आदेशों एवं दिशा-निर्देशों के अनुरूप संपादित की जाएगी।

उन्होंने बताया कि प्रधान के निर्वाचन हेतु पंचायत समिति सरदारशहर के लिए सरदारशहर पंचायत समिति पुराना सभागार, सरदारशहर पूर्व के लिए सरदारशहर पंचायत समिति नवीन सभागार, भानीपुरा के लिए भानीपुरा ग्राम पंचायत भवन सभागार, राजगढ़ के लिए राजगढ़ पंचायत समिति सभागार, चांदगोठी के लिए राजगढ़ पंचायत समिति प्रधान कक्ष, बीदासर के लिए बीदासर पंचायत समिति सभागार, सिद्धमुख के लिए सिद्धमुख तहसील कार्यालय, सुजानगढ़ के लिए सुजानगढ़ पंचायत समिति सभागार, तारानगर पूर्व के लिए तारानगर पंचायत समिति प्रधान कक्ष, तारानगर पश्चिम (भालेरी) मुख्यालय तारानगर के लिए तारानगर पंचायत समिति सभागार, रतनगढ़ के लिए रतनगढ़ पंचायत समिति सभागार, चूरू उत्तर (मुख्यालय चूरू) के लिए चूरू पंचायत समिति प्रधान कक्ष तथा पंचायत समिति चूरू के लिए चूरू पंचायत समिति सभाकक्ष में  बैठक आयोजित की जाएंगी।

सभी पंचायत समितियों के संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों ने समस्त संबंधित निर्वाचित सदस्यों से निर्धारित दिनांक, समय एवं स्थान पर उपस्थित होकर निर्वाचन प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की है। ---

(समाचार/मनीष कुमार/जनसम्पर्क अधिकारी/सू.ज.का., चूरू) ---

संलग्न दस्तावेज़: फाइल 1

स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान सरकार (जिला चूरू) · 24 नवम्बर 2026, 05:07 PM — मूल विज्ञप्ति

Source: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News

मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास ने की राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन 181 की प्रगति की समीक्षा -दो माह में 7.58 लाख से अधिक शिकायतों का निस्तारण, केंद्र सरकार के जनशिकायत पोर्टल से प्राप्त 9 हजार से अधिक प्रकरण भी निस्तारित -शिकायतों के बेहतर श्रेणीकरण एवं कार्मिकों के प्रशिक्षण से हेल्पलाइन की सेवाओं को और

Rajasthan
श्री गुरु नानक देव जी का 557वां प्रकाश पर्व सिख गुरुओं ने मानवता और धर्म की रक्षा के लिए किया सर्वस्व अर्पित चुनौतियों के बावजूद श्री गुरु नानक देव जी रहे अपने लक्ष्य और समाज के कल

श्री गुरु नानक देव जी का 557वां प्रकाश पर्व सिख गुरुओं ने मानवता और धर्म की रक्षा के लिए किया सर्वस्व अर्पित चुनौतियों के बावजूद श्री गुरु नानक देव जी रहे अपने लक्ष्य और समाज के कल्याण के प्रति समर्पित राजनीति सत्ता का नहीं, सेवा का माध्यम - मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा - मुख्यमंत्री ने श्री गुरु ग्रंथ

Rajasthan