Skip to content
हिन्दी
BREAKING

जयपुर में मुख्यमंत्री ने श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर किया नमन

Updated:

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर राजापार्क में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की और श्री गुरू नानक देव जी के संदेशों को याद किया।

श्री गुरु नानक देव जी का 557वां प्रकाश पर्व
— सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान

जयपुर, 24 नवम्बर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व के अवसर पर राजापार्क में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी को नमन किया और प्रदेशवासियों से श्री गुरू नानक देव जी के प्रेम, सेवा, समानता और मानवता के मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी ने समाज को सिखाया कि ईश्वर एक है और सभी मनुष्य समान हैं। उन्होंने कहा कि सिख गुरुओं ने मानवता और धर्म की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व अर्पित कर दिया।

आपके काम की बात

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सिख समुदाय के कल्याण, उत्थान और धार्मिक आस्था से जुड़े स्थलों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। जयपुर स्थित गुरुद्वारा श्री तेग बहादुर साहिब जी तथा अनूपगढ़ स्थित बुड्ढा जोहड़ गुरुद्वारा में श्रद्धालुओं की सुविधाओं के विकास कार्य करवाए जा रहे हैं।

  • मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने करतारपुर कॉरिडोर खोलने का ऐतिहासिक निर्णय किया।
  • 26 दिसम्बर को वीर बाल दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत की गई।

स्रोत: Times of Rajasthan

Source: Times of Rajasthan

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News