Skip to content
हिन्दी
BREAKING

देव-दीवाली पर गलता तीर्थ में दीपदान का भव्य आयोजन

Updated:

जयपुर, 24 नवम्बर। जिला कलक्टर संदेश नायक ने मंगलवार को गालव ऋषि की तपोभूमि गलता तीर्थ पहुंचकर दीप दान व आरती की और उपस्थित श्रद्धालुओं के साथ पूजा अर्चना की। कार्तिक पूर्णिमा की सांझ व देव दीवाली के इस शुभ अवसर जिला कलेक्टर श्री संदेश नायक ने सपत्नीक 5100 दीयों से सुसज्जित जगमगाते भव्य गलतातीर्थ में सीताराम जी के मुख्यमन्दिर, गालव ऋषि व गलता जी मंदिर पर विधिवत मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना की।  गौरतलब है कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी पूर्ण भव्यता से देव-दीवाली के पुण्य अवसर पर श्रद्धालुओ

देव-दीवाली पर गलता तीर्थ में दीपदान का भव्य आयोजन

जयपुर, 24 नवम्बर। जिला कलक्टर संदेश नायक ने मंगलवार को गालव ऋषि की तपोभूमि गलता तीर्थ पहुंचकर दीप दान व आरती की और उपस्थित श्रद्धालुओं के साथ पूजा अर्चना की।

कार्तिक पूर्णिमा की सांझ व देव दीवाली के इस शुभ अवसर जिला कलेक्टर श्री संदेश नायक ने सपत्नीक 5100 दीयों से सुसज्जित जगमगाते भव्य गलतातीर्थ में सीताराम जी के मुख्यमन्दिर, गालव ऋषि व गलता जी मंदिर पर विधिवत मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना की।

गौरतलब है कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी पूर्ण भव्यता से देव-दीवाली के पुण्य अवसर पर श्रद्धालुओं के बीच जिला प्रशासन ने शानदार कार्यक्रम आयोजन की तैयारी थी और उपस्थित श्रद्धालुओं ने भावविभोर होकर दीप दान, पुष्प व पंच द्रव्य अर्पित कर गंगार्चन किया। पुजारी पंडित मातृ प्रसाद शर्मा ने विधिवत पूजा अर्चना, गंगा आरती, धूप-दीप-नैवेद्य अर्पित कर सभी देवों का पूजन करवाया।

जिला कलक्टर श्री संदेश नायक ने सपत्नीक गंगा आरती, दीप-दान, पुष्प व श्रीफल अर्पण, मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना की।

देवालय परिसर में मंदिर ट्रस्ट द्वारा जिला कलेक्टर व प्रशासनिक अधिकारियों का भी सत्कार किया गया तथा विद्यार्थी व श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रथम राजीव द्विवेदी, अतिरिक्त जिला कलेक्टर चतुर्थ आशीष कुमार, एसडीएम जयपुर खुशबू शर्मा, देवस्थान विभाग से महेंद्र देवतवाल, मनोज शर्मा, जिला प्रशासन व अन्य संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।

———— आशुराज आनंद/अभिषेक

स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान सरकार (जिला जयपुर) · 24 नवम्बर 2026, 09:20 PM — मूल विज्ञप्ति

Source: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News