जयपुर, 24 नवंबर। राजस्थान पंचायतीराज अधिनियम, 1994 तथा राजस्थान पंचायतीराज (निर्वाचन) नियम, 1994 के 59, 61 एवं 62 में विर्निदीष्ट प्रावधानों के अनुरूप तथा राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान द्वारा जारी निर्देशों के अनुसरण में पंचायतीराज संस्थाओ के अध्यक्षीय एवं उपाध्यक्षीय पदों के निर्वाचन की प्रक्रिया सुचारू से संपन्न करने के उद्देश्य से मंगलवार को जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) संदेश नायक ने जिला परिषद सभागार में जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिला प्रमुख जिला प्रमुख पदों के निर्वाचन की प्रक्रिया को विधि सम्मत, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुचारू रूप से संपन्न करने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली गई है। अध्यक्ष एवं उपाध्यक्षीय पद हेतु निर्वाचित सदस्यों में से प्रत्येक अभ्यर्थी निर्धारित 4ख में संबंधित रिर्टनिंग अधिकारी के समक्ष नाम निदेर्शन-पत्र प्रस्तुत करेगा। नाम निदेर्शन-पत्र पर अभ्यर्थी तथा जिला परिषद् के एक निर्वाचित सदस्य जो प्रस्तावक होगा, के हस्ताक्षर का होना आवश्यक होगा। नाम निदेर्शन-पत्र अभ्यर्थी अथवा उसके प्रस्तावक द्वारा निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर प्रस्तुत किया जा सकेगा। प्रक्रिया में भाग लेने के लिए सदस्यों को अपना निर्वाचन प्रमाण-पत्र एवं आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र आदि फोटोयुक्त पहचान पत्र साथ लेकर आना होगा।
जिला प्रमुख एवं उप जिला प्रमुख निर्वाचन कार्यक्रम -
जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) ने बताया कि पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव 2026 के चुनाव कार्यक्रम के अनुसार जिला परिषद् के प्रमुख एवं उप प्रमुख के निर्वाचन की प्रक्रिया 25.11.2026 एवं 26.11.2026 को पूर्वाह्न 10ः00 बजे क्रमशः जिला परिषद् जयपुर के सभा-भवन में आयोजित की जाएगी।