राजस्थान मंडी भाव 11 नवंबर: बाजरा ₹2,654, लोबिया ₹9,525 प्रति क्विंटलराजस्थान की 8 मंडियों के 11 नवंबर के भाव: बाजरा का औसत ₹2,654, लोबिया का औसत ₹9,525, ग्वार का औसत ₹7,495 प्रति क्विंटल।Agriculture11 Nov 2026
राजस्थान की हवा 11 नवंबर: श्रीगंगानगर में AQI 351 (बहुत ख़राब), 8 ज़िलों में हवा ख़राब या बदतरपिछले 24 घंटे के औसत के अनुमान से राजस्थान में सबसे प्रदूषित हवा श्रीगंगानगर में रही (AQI 351)। 8 ज़िलों में AQI 200 से ऊपर, 9 में मध्यम और 24 में संतोषजनक या अच्छी हवा।Rajasthan11 Nov 2026
राजस्थान का मौसम 11 नवंबर: जैसलमेर में 34°C तक पारा, कोटा में 17°C तक ठंडी रात11 नवंबर 2026 के पूर्वानुमान के अनुसार राजस्थान के बड़े शहरों में जैसलमेर सबसे गर्म (34°C) और कोटा सबसे ठंडा (17°C) रह सकता है।Rajasthan11 Nov 2026
आज का पंचांग 11 नवंबर: कार्तिक शुक्ल द्वितीया, अनुराधा नक्षत्र; जानें राहु काल और शुभ मुहूर्त11 नवंबर 2026, बुधवार: कार्तिक शुक्ल द्वितीया (15:54 तक), अनुराधा नक्षत्र, अतिगण्ड योग। जयपुर में सूर्योदय 06:43, राहु काल 12:10 से 13:32 तक।Religion11 Nov 2026
पंचायतीराज चुनाव ड्यूटी में लापरवाही पर चार वाहन मालिकों को नोटिस जारी— अधिग्रहित वाहन अन्यत्र ले जाने , वाहन खराब होने एवं निर्वाचन ड्यूटी से अनुपस्थित रहने पर परिवहन विभाग की कार्रवाई— तीन कार्य दिवस में स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश , होगी कड़ी कार्रवाई— ऐसी ही लापरवाही पर 3 वाहनों के परमिटजयपुर , 10 नवंबर। पंचायतीराज आम चुनाव के तहत निर्वाचन कार्य के लिए अधिग्रहित वाहनों के निर्धारित ड्यूटी पर उपलब्ध नहीं होने एवं निर्वाचन कार्य में व्यवधान उत्पन्न होने के मामलों में प्रादेशिक परिवहन प्राधिकार , जयपुर (प्रथम) ने चार वाहन मालिकों को नोटिस जारी कर तीन कार्य दिवस में स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। इससे पूर्व इसी प्रकार के मामलों में तीन अन्य वाहनों के परमिट निलंबित किए जा चुके हैं। प्रादेशिक परिवहन प्राधिकार , जयपुर (प्रथम) के सचिव चम्पालाल ने बताया कि वाहन संख्यRajasthan11 Nov 2026
जयपुर में 13 नवंबर को आयोजित होगा ‘एनपीएस संचय’ आउटरीच कार्यक्रम , किसानों एवं ग्रामीण उद्यमियों को पेंशन योजना से जोड़ने की पहल बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट्स एवं सीएससी विलेज लेवल एंटरप्रेन्योर्स के लिए होगा विशेष प्रशिक्षण सत्र , मौके पर ही कर सकेंगे सब्सक्राइबर नामांकनजयपुर ,10 नवंबर। पेंशन फंड रेग्युलेटर एंड डवलपमेंट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के निर्देशानुसार राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति राजस्थान , जयपुर के समन्वय से अग्रणी जिला प्रबन्धक - जयपुर , भारतीय स्टेट बैंक के द्वारा आगामी 13 नवंबर को अजमेर रोड , सोडाला स्थित ' द फर्न हैबिटेट ' ( द ग्रैंड अनुकम्पा , श्याम नगर) में एक विशेष ' एनपीएस संचय ' आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। प्रथम सत्र सुबह 10 बजे से दोपहर 1:30 तक आयोजित होगा। जिसमें जागरूकता प्रस्तुति और प्रश्नोत्तरी के माध्यम से किसानों , एफपीओ Rajasthan11 Nov 2026
ब्रिक्स सस्टेनेबल लाइफ स्टाइल वीक के तहत राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग में पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई ऊर्जा एवं जल संरक्षण , सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग बंद करने और ई-वेस्ट कम करने का लिया संकल्पजयपुर , 10 नवंबर। ब्रिक्स सस्टेनेबल लाइफ स्टाइल वीक के अंतर्गत राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग के निदेशालय परिसर में पर्यावरण संरक्षण एवं सतत जीवनशैली को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ अतिरिक्त निदेशक (सिस्टम) सुनील चंद बंसल ने विभाग के कार्मिकों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने , ऊर्जा एवं जल संरक्षण करने , पर्यावरण की सुरक्षा सुनिश्चित करने , सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग बंद करने तथा ई-वेस्ट को कम करने की शपथ दिलाई। इस दौरान सभी कारRajasthan11 Nov 2026
जयपुर जिला निर्वाचन अधिकारी की उपस्थित में ईवीएम की हुई कमिशनिंग— संदेश नायक ने श्री भवानी निकेतन कॉलेज ऑफ फार्मेसी परिसर का दौरा कर मतदान दलों की रवानगी एवं प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का लिया जायजा— चतुर्थ चरण के 446 मतदान केंद्रों के लिए रवाना होंगे मतदान दल , अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देशजयपुर , 10 नवंबर। पंचायतीराज आम चुनाव के चतुर्थचरण के तहत जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) संदेश नायक ने मंगलवार को श्री भवानीनिकेतन कॉलेज ऑफ फार्मेसी , सीकर रोड , जयपुर परिसर का…Rajasthan11 Nov 2026
मुख्य सचिव ने ली रेरा कार्यों की समीक्षा बैठक , रियल एस्टेट परियोजनाओं को समय पर पूर्ण कर उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराएं—मुख्य सचिवजयपुर , 10 नवम्बर। मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में मंगलवार को राजस्थान रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (रेरा) के कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में रियल एस्टेट परियोजनाओं के पंजीकरण , निर्माण कार्यों की प्रगति , उपभोक्ताओं की शिकायतों के निस्तारण तथा प्राधिकरण के विभिन्न कार्यों की समीक्षा की गई। मुख्य सचिव ने नगरीय विकास एवं आवासन विभाग तथा स्थानीय स्वशासन विभाग के अधिकारियों को आपसी समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विभिन्न परियोजनाओं के लेआउट प्लRajasthan11 Nov 2026
देशभर के नए एम्स में 6 करोड़ से अधिक ओपीडी परामर्श दर्जप्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के तहत स्थापित नए एम्स संस्थानों में 2021-22 से अक्टूबर 2026 तक 6 करोड़ से अधिक ओपीडी परामर्श दर्ज किए गए हैं।Health11 Nov 2026
पिछली दीपावली के मुकाबले इस बार 34 में से 17 शहरों में वायु गुणवत्ता सूचकांक में उल्लेखनीय सुधार , कई शहरों में ध्वनि प्रदूषण का स्तर भी हुआ कम: सदस्य सचिव , राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल AQI में दौसा में सर्वाधिक 44.4 प्रतिशत सुधार— • राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल द्वारा प्रदेश के 37 जयपुर , 10 नवंबर। पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण के प्रति प्रतिबद्धता के तहत राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल द्वारा दीपावली के अवसर पर प्रदेशभर में परिवेशी वायु गुणवत्ता एवं ध्वनि प्रदूषण की व्यापक निगरानी की गई। मंडल द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार दीपावली के दिन गत वर्ष की तुलना में प्रदेश के 34 शहरों में से 17 शहरों में वायु गुणवत्ता सूचकांक ( AQI) में कमी दर्ज की गई। वहीं , ध्वनि प्रदूषण के स्तर में भी प्रदेश के अनेक शहरों में सकारात्मक सुधार देखने को मिला। • प्रदेश के 37 जिलोंRajasthan11 Nov 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का बुधवार को जैसलमेर दौरा— तनोट माता मंदिर में करेंगे पूजा-अर्चना , बीएसएफ जवानों के भाईदूज कार्यक्रम में होंगे शामिलजयपुर , 10 नवंबर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार को जैसलमेर दौरे पर रहेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री प्रसिद्ध तनोट माता मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर देश और प्रदेश की खुशहाली की कामना करेंगे। मुख्यमंत्री सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों के भाईदूज कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगे। ————Rajasthan11 Nov 2026
केंद्रीय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल की अगुवाई में बीकानेर में निकली भजन जैमिंग यात्रा— रतन बिहारी पार्क से ग्रेजुएट हनुमान मंदिर तक निकली भक्तिमय संगीत यात्रा , जनप्रतिनिधियों , संतों और शहरवासियों ने उत्साह से लिया भागजयपुर , 10 नवम्बर। केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री अर्जुन राम मेघवाल की अगुवाई में सोमवार को बीकानेर शहर में भव्य भजन जैमिंग एवं भक्तिमय संगीत यात्रा निकाली गई। अंतरराष्ट्रीय योग गुरु नवीन-दा हीलर के कार्यक्रम के तहत आयोजित इस यात्रा में बड़ी संख्या में शहरवासियों ने भाग लिया। यात्रा के दौरान वातावरण प्रभु श्रीराम और हनुमानजी भक्ति से सराबोर नजर आया। आयोजन से जुड़े श्री पुनीत शर्मा ने बताया कि यात्रा का शुभारंभ रतन बिहारी पार्क से हुआ। यहां से प्रभु श्रीराम और हRajasthan11 Nov 2026
श्री अर्जुन राम मेघवाल एवं श्री झाबर सिंह खर्रा ने दिवंगत डॉ. जसवंत सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित कर शोकाकुल परिजनों को सांत्वना दीजयपुर , 10 नवम्बर। केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री अर्जुन राम मेघवाल तथा राज्य के नगरीय विकास एवं स्वायत शासन राज्यमंत्री श्री झाबर सिंह खर्रा मंगलवार को बहरोड विधायक एवं पूर्व मंत्री दिवंगत डॉ. जसवंत सिंह यादव के अलवर स्थित आवास पर पहुंचे और उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर भावभानी श्रृद्धाजंलि दी तथा शोक संतृप्त परिवारजनों को सांत्वना दी। श्री मेघवाल ने डॉ. जसवंत सिंह को याद कर कहा कि अलवर व राजस्थान के चहुंमुखी विकास में उनके अमूल्य योगदान को कभी भूलाया नहींRajasthan11 Nov 2026
सीएमआर में दीपावली स्नेह मिलन समारोह— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की दीपावली की रामा-श्यामा प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पहुंचे आमजन , मुख्यमंत्री ने सभी से आत्मीय मुलाकात कर दीं शुभकामनाएंजयपुर , 10 नवम्बर। मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास पर दीपावली स्नेह मिलन समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पहुंचे आमजन के साथ दीपावली की खुशियां साझा कीं तथा उनके जीवन में सुख , शांति , समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस दौरान मुख्यमंत्री से मुलाकात को लेकर आगन्तुकों में खासा उत्साह देखने को मिला। मुख्यमंत्री ने सभी का आत्मीयता के साथ अभिवादन स्वीकार करते हुए दीपोत्सव की मंगलकामनाएं दीं। उन्होंने उपस्थित लोगों के साथ संवाद कर उनके हालचाल , कुशलकRajasthan10 Nov 2026
*शिक्षा विभाग की रैंकिंग में सीकर प्रदेश में प्रथम*सीकर 10 नवम्बर। जिला शिक्षा प्रदर्शन रैंकिंग अक्टूबर 2026 में सीकर जिले ने प्रदेशभर में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश के 41 जिलों के शैक्षणिक एवं व्यवस्थागत प्रदर्शन के आधार पर जारी रैंकिंग में सीकर ने कुल 100 में से 90 अंक अर्जित किए हैं। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी किरण सैनी ने बताया कि यह उपलब्धि जिले में शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार, विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति, शिक्षण गतिविधियों की प्रभावी मॉनिटरिंग तथा विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने कRajasthan10 Nov 2026
अनुदानित खाद की कालाबाजारी एवं अवैध उपयोग पर सरकार सख्त आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत तीन माह से सात वर्ष तक की सजा का प्रावधान; सवाई माधोपुर जिले में यूरिया-डीएपी की पर्याप्त उपलब्धताकिसानों को रियायती दरों पर उर्वरक उपलब्ध कराने तथा खाद की कालाबाजारी, जमाखोरी, अवैध भंडारण एवं औद्योगिक उपयोग पर रोक लगाने के लिए राज्य सरकार ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। अनुदानित यूरिया एवं डीएपी का गैर-कृषि कार्यों में उपयोग, अवैध बिक्री अथवा निर्धारित दर से अधिक कीमत पर बिक्री करने वालों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई में लापरवाही बरतने वाले संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही भी तय होगी। संयुक्त निदेशक कृषि विस्तार लखपत मीना ने बताया कि आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 के तहत उर्Rajasthan10 Nov 2026
पंचायतीराज आम चुनाव-2026 चतुर्थ चरण के निर्वाचन की तैयारियों को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली समीक्षा बैठक संवेदनशील मतदान केंद्रों पर विशेष निगरानी, मतदान दलों की व्यवस्थाएं एवं मतगणना की तैयारियां समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देशपंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के चतुर्थ चरण के तहत जिले की चौथ का बरवाड़ा, सवाई माधोपुर, वजीरपुर एवं गंगापुर सिटी पंचायत समितियों में होने वाले निर्वाचन की तैयारियों को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर काना राम की अध्यक्षता में मंगलवार को समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में रिटर्निंग अधिकारियों, सहायक रिटर्निंग अधिकारियों एवं संबंधित विकास अधिकारियों को निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़ी व्यवस्थाएं समयबद्ध एवं सुव्यवस्थित रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने संवेRajasthan10 Nov 2026
दीपावली के अवसर पर कलक्टर का पत्रकारों के साथ स्नेह-मिलन संवाद जिला प्रशासन की प्राथमिकताओं और पंचायती राज चुनावों पर अनौपचारिक चर्चादीपावली के अवसर पर स्नेह-मिलन और शुभकामनाओं के आदान-प्रदान के लिए जिला कलक्टर काना राम ने मंगलवार को स्थानीय पत्रकारों के साथ अनौपचारिक मुलाकात की। उन्होंने जिला कलक्टर कार्यालय में विभिन्न मीडिया संस्थानों के जिला स्तरीय प्रतिनिधियों को त्यौहार के अवसर पर शुभकामनाएं देने के साथ-साथ पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव और सामान्य प्रशासनिक गतिविधियों के विषय में संवाद किया। कलक्टर ने जिला मुख्यालय में बेहतर सामुदायिक और नागरिक सुविधाओं के बारे में जिला प्रशासन की प्राथमिकताओं के बारे में पत्रकारों सेRajasthan10 Nov 2026
विधानसभा संग्रहालय में 3-डी वर्चुअल हेलीकॉप्टर अनुभव होगा विकसित – श्री वासुदेव देवनानी -आगामी 3 से 4 माह में शुरू करने का लक्ष्य, डेढ़ वर्ष में 55 हजार से अधिक लोगों ने किया संग्रहालय का अवलोकन -भारत का लोकतंत्र मजबूत एवं स्थायी, संवैधानिक प्रक्रियाओं से ही संभव हैं परिवर्तन – देवनानीजोधपुर/जयपुर, 10 नवम्बर। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने मंगलवार को अपने संक्षिप्त जोधपुर प्रवास के दौरान सर्किट हाउस में गार्ड ऑफ हॉनर लिया तथा गणमान्यजनों से भेंट की। इस दौरान श्री देवनानी ने मीडिया से संवाद के दौरान विधानसभा संग्रहालय में किए जा रहे नवाचारों, लोकतांत्रिक व्यवस्था तथा संविधान की मजबूती सहित विभिन्न विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए। श्री देवनानी ने विधानसभा संग्रहालय में विकसित की जा रही नई सुविधाओं की जानकारी देते हुए बताया कि संग्रहालय में पूर्व में संवRajasthan10 Nov 2026