Skip to content
हिन्दी
BREAKING

*शिक्षा विभाग की रैंकिंग में सीकर प्रदेश में प्रथम*

Updated:

सीकर 10 नवम्बर। जिला शिक्षा प्रदर्शन रैंकिंग अक्टूबर 2026 में सीकर जिले ने प्रदेशभर में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश के 41 जिलों के शैक्षणिक एवं व्यवस्थागत प्रदर्शन के आधार पर जारी रैंकिंग में सीकर ने कुल 100 में से 90 अंक अर्जित किए हैं। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी किरण सैनी ने बताया कि यह उपलब्धि जिले में शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार, विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति, शिक्षण गतिविधियों की प्रभावी मॉनिटरिंग तथा विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने क

सीकर 10 नवम्बर। जिला शिक्षा प्रदर्शन रैंकिंग अक्टूबर 2026 में सीकर जिले ने प्रदेशभर में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश के 41 जिलों के शैक्षणिक एवं व्यवस्थागत प्रदर्शन के आधार पर जारी रैंकिंग में सीकर ने कुल 100 में से 90 अंक अर्जित किए हैं। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी किरण सैनी ने बताया कि यह उपलब्धि जिले में शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार, विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति, शिक्षण गतिविधियों की प्रभावी मॉनिटरिंग तथा विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए किए जा रहे प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने बताया कि सीकर जिले ने 90 अंक प्राप्त कर प्रदेश के 41 जिलों में प्रथम स्थान हासिल किया।

जिला शिक्षा अधिकारी सैनी ने बताया कि जिला शिक्षा प्रदर्शन रैंकिंग में विद्यार्थियों की उपस्थिति, कॉम्पिटेंसी बेस्ड असेसमेंट (सीबीए) परिणाम, मौखिक पठन प्रवाह (ओआरएफ), शिक्षक ऐप पर शिक्षकों की सहभागिता, शाला संबलन निरीक्षण अनुपालना, विद्यालयों में शौचालय एवं पेयजल की उपलब्धता तथा डीआरएम मिनट्स प्रस्तुतिकरण सहित सात प्रमुख मानकों के आधार पर जिलों का मूल्यांकन किया गया। इन सभी मानकों के लिए कुल 100 अंक निर्धारित किए गए थे।

उन्होंने बताया कि सीकर जिले ने विद्यार्थी उपस्थिति में 25 में से 20 अंक, सीबीए परिणाम में 15 में से 13 अंक, ओआरएफ में 10 में से 10 अंक, शिक्षक ऐप सहभागिता में 10 में से 7 अंक, शाला संबलन निरीक्षण अनुपालना में 20 में से 20 अंक, शौचालय एवं पेयजल उपलब्धता में 10 में से 10 अंक तथा डीआरएम मिनट्स प्रस्तुतिकरण में 10 में से 10 अंक प्राप्त किए। इस प्रकार जिले ने कुल 90 अंक अर्जित किए हैं।

जिला कलेक्टर आशीष मोदी ने बताया कि जिले में शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने, विद्यार्थियों के सीखने के स्तर में वृद्धि करने, विद्यालयों में उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने तथा विभागीय योजनाओं एवं गतिविधियों की नियमित मॉनिटरिंग पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। जिले की इस उपलब्धि में शिक्षकों, संस्था प्रधानों एवं शिक्षा विभाग के समस्त कार्मिकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

..................

स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान सरकार (जिला सीकर) · 10 नवम्बर 2026, 06:04 PM — मूल विज्ञप्ति

Source: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News