वन एवं पर्यावरण मंत्री श्री संजय शर्मा ने राजस्थान की आर्द्रभूमियों के संरक्षण एवं प्रभावी प्रबंधन के लिए समन्वित प्रयासों पर जोर दिया। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि वे आर्द्रभूमियों के सीमांकन, अधिसूचना एवं प्रबंधन योजनाओं के कार्य समयबद्ध रूप से पूर्ण करें।
राज्य आर्द्रभूमि प्राधिकरण की बैठक
- अलवर की सिलीसेढ़ झील की एकीकृत प्रबंधन योजना को अनुमोदन दिया गया।
- धौलपुर के रामसागर-तालाबशाही वेटलैंड कॉम्प्लेक्स को रामसर स्थल के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव किया गया।
- सवाई माधोपुर के शिवसागर शिवाड़ तालाब, जैसलमेर के जासेरी तालाब तथा धौलपुर के तालाब-ए-शाही को आर्द्रभूमि संरक्षण एवं प्रबंधन नियम के तहत अधिसूचित करने के प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) एवं राजस्थान उच्च न्यायालय द्वारा दिए गए निर्देशों की अनुपालना की समीक्षा की गई। सांभर झील क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने एवं अवैध गतिविधियों पर कार्यवाही की जानकारी भी दी गई।
स्रोत: Times of Rajasthan
