Skip to content
हिन्दी
BREAKING

राजस्थान में सड़क नेटवर्क सुदृढ़ीकरण एवं सड़क सुरक्षा पर जोर

Updated:

मुख्य सचिव ने विश्व बैंक वित्तपोषित राजस्थान राज्य राजमार्ग आधुनिकीकरण परियोजना की समीक्षा की।

राजस्थान में सड़क नेटवर्क सुदृढ़ीकरण एवं सड़क सुरक्षा पर जोर-
— सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान

जयपुर, 28 नवंबर। मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में शनिवार को शासन सचिवालय में विश्व बैंक वित्तपोषित राजस्थान राज्य राजमार्ग आधुनिकीकरण परियोजना (RHMP) की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित हुई।

परियोजना के कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग एवं निर्धारित समयसीमा में क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

परियोजना की प्रगति की समीक्षा

बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव सार्वजनिक निर्माण विभाग श्री प्रवीण गुप्ता ने बताया कि इस परियोजना का उद्देश्य चयनित राज्य राजमार्गों का उन्नयन कर परिवहन एवं लॉजिस्टिक्स दक्षता बढ़ाना, राजस्थान स्टेट हाईवेज अथॉरिटी की नेटवर्क प्रबंधन क्षमता सुदृढ़ करना तथा सड़क सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाना है।

  • पांच EPC पैकेजों में कुल 262.794 किलोमीटर लंबाई के सड़क कार्य शामिल हैं।
  • HAM मोड के तहत दो पैकेजों में चार सड़क मार्गों के कुल 193.805 किलोमीटर के कार्य प्रगतिरत हैं।
  • इसके अतिरिक्त पांच सड़क मार्गों की फिजिबिलिटी स्टडी की जा रही है।

स्रोत: Times of Rajasthan

Source: Times of Rajasthan

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News