जयपुर की पर्यावरण कार्यकर्ता काव्या भारद्वाज ने निम्बार्कपथ फाउंडेशन की पहल 'चैलेंज फॉर ग्रीन' के जरिए राजस्थान में पर्यावरण जागरूकता और वृक्षारोपण के क्षेत्र में एक अलग पहचान बनाई है। यह पहल फाउंडेशन का एक अभिन्न हिस्सा है और कोई स्वतंत्र संगठन नहीं है।
IIFA गार्डन का उद्घाटन
8 मार्च 2025 को 25वें IIFA अवार्ड्स के अवसर पर जयपुर में IIFA गार्डन का उद्घाटन किया गया। इस कार्यक्रम में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी, फिल्म निर्माता करण जौहर, तथा IIFA के आंद्रे टिम्मिन्स, सब्बास जोसेफ और विराफ सरकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
क्या है 'चैलेंज फॉर ग्रीन'
निम्बार्कपथ फाउंडेशन के अनुसार, 'चैलेंज फॉर ग्रीन' की स्थापना पर्यावरण जागरूकता को बढ़ावा देने, टिकाऊ जीवनशैली को प्रोत्साहित करने और प्रकृति संरक्षण के उद्देश्य से की गई है। इस पहल के तहत वृक्षारोपण, कचरा प्रबंधन, प्लास्टिक कटौती, रिसाइक्लिंग और जैव विविधता संरक्षण जैसी गतिविधियां संचालित की जाती हैं।
