मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रवासी राजस्थानी दिवस के आयोजन की तैयारियों की समीक्षा की। 10 दिसंबर को जयपुर में जेईसीसी में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने संबंधित विभागों को समय से सभी तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में उत्कृष्ट उपलब्धियों एवं अभूतपूर्व योगदान के लिए प्रवासी राजस्थानियों को सम्मानित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

  • मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सामाजिक कार्यों में प्रवासी राजस्थानियों द्वारा दिए गए सहयोग को प्रदर्शित करने के निर्देश दिए।
  • मुख्यमंत्री ने संबंधित विभागों को इस आयोजन को सफल बनाने के लिए विभागीय अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करने के लिए निर्देशित किया।

स्रोत: Times of Rajasthan