Skip to content
हिन्दी
BREAKING

फिट इंडिया मूवमेंट के तहत देशभर में ‘संडेज ऑन साइकिल’ के 100वें संस्करण का होगा आयोजन

Updated:

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के भारतीय खेल प्राधिकरण, माय भारत केंद्र, राष्ट्रीय सेवा योजना तथा जिला खेल अधिकारी कार्यालय के संयुक्त तत्वाधान में एवं शिक्षा विभाग के समन्वय से फिट इंडिया अभियान के तहत इस सप्ताह संडेज ऑन साइकिल’ के 100वें संस्करण का आयोजन जिला मुख्यालय स्थित मानटाउन गर्ल्स स्कूल से किया जाएगा। इस ऐतिहासिक संस्करण का नेतृत्व माननीय केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया मुंबई के गिरगांव चौपाटी से करेंगे, जबकि देशभर में भारतीय ओलंपिक आंदो

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के भारतीय खेल प्राधिकरण, माय भारत केंद्र, राष्ट्रीय सेवा योजना तथा जिला खेल अधिकारी कार्यालय के संयुक्त तत्वाधान में एवं शिक्षा विभाग के समन्वय से फिट इंडिया अभियान के तहत इस सप्ताह संडेज ऑन साइकिल’ के 100वें संस्करण का आयोजन जिला मुख्यालय स्थित मानटाउन गर्ल्स स्कूल से किया जाएगा।

इस ऐतिहासिक संस्करण का नेतृत्व माननीय केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया मुंबई के गिरगांव चौपाटी से करेंगे, जबकि देशभर में भारतीय ओलंपिक आंदोलन के उत्सव के रूप में देश के प्रत्येक जिले में भी इस अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण उत्कृष्टता, सम्मान और मित्रता के मूल ओलंपिक मूल्यों को समर्पित है और इसकी थीम “पेडलिंग टुवर्ड्स इंडियाज़ ओलंपिक ड्रीम” रखी गई है। इस आयोजन का उद्देश्य भारत की खेल उत्कृष्टता का जश्न मनाना, एक अधिक फिट भारत का निर्माण करना और भविष्य में ओलंपिक खेलों की मेजबानी करने की राष्ट्र की आकांक्षा को और मजबूत करना है। यह माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के “फिटनेस का डोज़, आधा घंटा रोज़” और “मोटापे के विरुद्ध लड़ाई” के विजन को और सशक्त करता है।

यह पहल न केवल फिटनेस और स्थायित्व को बढ़ावा देती है, बल्कि शहरों, कस्बों और गांवों में समुदाय को एक साथ जोड़कर उत्सव के रूप में साइकिल चलाने के लिए प्रेरित करती है। इस कार्यक्रम के आयोजन में सामूहिक साइकिल रैली, फिटनेस गतिविधियां, नशा मुक्ति पर जागरूकता अभियान तथा खेल हस्तियों और फिटनेस प्रेमियों के साथ संवाद शामिल होंगे।

---000---

स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान सरकार (जिला सवाई माधोपुर) · 27 नवम्बर 2026, 05:35 PM — मूल विज्ञप्ति

Source: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News