Skip to content
हिन्दी
BREAKING

जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए परीक्षा 28 नवम्बर को जिले के 2,994 अभ्यर्थी होंगे शामिल, 10 परीक्षा केंद्रों पर होगी परीक्षा

Updated:

जवाहर नवोदय विद्यालय जाट बड़ौदा, गंगापुर सिटी में सत्र 2027-28 के लिए कक्षा 6 में प्रवेश हेतु जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा का आयोजन शनिवार, 28 नवम्बर, 2026 को किया जाएगा। परीक्षा के माध्यम से जिले के 80 विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। इसके लिए जिले के कुल 2,994 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण करवाया है। विद्यालय के प्राचार्य रमाकेश मीना ने बताया कि जिले के 6 ब्लॉकों में कुल 10 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें बामनवास, बौंली एवं गंगापुर सिटी में एक-एक, खण्डार में तीन, सवाई माधोपुर में तीन तथा मलारन

जवाहर नवोदय विद्यालय जाट बड़ौदा, गंगापुर सिटी में सत्र 2027-28 के लिए कक्षा 6 में प्रवेश हेतु जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा का आयोजन शनिवार, 28 नवम्बर, 2026 को किया जाएगा। परीक्षा के माध्यम से जिले के 80 विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। इसके लिए जिले के कुल 2,994 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण करवाया है।

विद्यालय के प्राचार्य रमाकेश मीना ने बताया कि जिले के 6 ब्लॉकों में कुल 10 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें बामनवास, बौंली एवं गंगापुर सिटी में एक-एक, खण्डार में तीन, सवाई माधोपुर में तीन तथा मलारना डूंगर में एक परीक्षा केंद्र शामिल है।

उन्होंने बताया कि परीक्षा प्रातः 11ः30 बजे से दोपहर 1ः30 बजे तक आयोजित होगी। सभी अभ्यर्थियों को निर्धारित समय से पहले अपने परीक्षा केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य है। प्रातः 11ः30 बजे के बाद किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

सभी अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट www.navodaya.gov.in से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा केंद्र पर प्रवेश पत्र के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र लाना अनिवार्य है। जिन अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र पर फोटो स्पष्ट नहीं है, वे प्रवेश पत्र पर फोटो लगवाकर विद्यालय के संस्था प्रधान से सत्यापित करवाने के बाद परीक्षा केंद्र पर लेकर आएं।

प्रवेश पत्र डाउनलोड करने अथवा उसमें किसी प्रकार की समस्या होने पर अभ्यर्थी विद्यालय के हेल्पडेस्क नंबर 9887981217 पर संपर्क कर सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि जवाहर नवोदय विद्यालय जाट बड़ौदा, गंगापुर सिटी भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के अधीन संचालित जिले का एकमात्र आवासीय विद्यालय है। यहां कक्षा 6 से 12 तक विद्यार्थियों को निःशुल्क शिक्षा के साथ आवास, भोजन, स्टेशनरी एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं।

---000---

स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान सरकार (जिला सवाई माधोपुर) · 27 नवम्बर 2026, 05:34 PM — मूल विज्ञप्ति

Source: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News