Skip to content
हिन्दी
BREAKING

बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत विधिक जागरूकता कार्यक्रम एवं बाल विवाह निषेध रैली का आयोजन

Updated:

माननीय राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर, गायत्री सेवा संस्थान एवं चाइल्ड हेल्पलाइन सवाई माधोपुर के संयुक्त तत्वावधान में बाल विवाह, कम उम्र में विवाह एवं जबरन विवाह उन्मूलन के अंतर्राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत राजकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सवाई माधोपुर में बाल विवाह रोकथाम को लेकर विधिक जागरूकता कार्यक्रम एवं बाल विवाह निषेध रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिक

माननीय राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर, गायत्री सेवा संस्थान एवं चाइल्ड हेल्पलाइन सवाई माधोपुर के संयुक्त तत्वावधान में बाल विवाह, कम उम्र में विवाह एवं जबरन विवाह उन्मूलन के अंतर्राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत राजकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सवाई माधोपुर में बाल विवाह रोकथाम को लेकर विधिक जागरूकता कार्यक्रम एवं बाल विवाह निषेध रैली का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर के अधिकार मित्र धनराज मीणा, मुकेश कुमार शर्मा, गिर्राज रैगर, मगनलाल मीणा एवं बुनियाद अली ने उपस्थित छात्राओं को बाल विवाह के दुष्परिणामों, बाल विवाह के मामले में सजा का प्रावधान, आशा यूनिट की कार्यप्रणाली, बाल विवाह की शिकायत के निवारण में जिला विधिक सेवा प्राधिकरणों एवं तालुका विधिक सेवा समितियों की भूमिका, नालसा हेल्पलाइन 15100 के संबंध में जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा 100 दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान को दिनांक 21 अक्टूबर 2026 से 28 जनवरी 2027 तक पुनः प्रारंभ किया गया है। अभियान का मुख्य उद्देश्य बाल विवाह की रोकथाम हेतु जन जागरूकता, सामुदायिक भागीदारी एवं विभिन्न विभागों के समन्वित प्रयासों को सुदृढ़ करना है, विशेष रूप से आगामी विवाह सत्र के दौरान बाल विवाह की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाना है।

इस अवसर पर गायत्री सेवा संस्थान के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर मनीष कुमार शर्मा एवं फील्ड कोऑर्डिनेटर विष्णु गुर्जर, अमर सिंह गुर्जर द्वारा बाल विवाह के दुष्परिणामों, बाल विवाह मुक्त भारत पोर्टल तथा बाल विवाह की सूचना प्राप्त होने पर संबंधित विभागों एवं अधिकारियों को सूचित करने की प्रक्रिया के संबंध में जानकारी दी गई।

वहीं चाइल्ड हेल्पलाइन के सुपरवाइजर हनुमान सैनी, मीना कुमारी एवं केस वर्कर राहुल सिंह द्वारा चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, इसकी कार्यप्रणाली, बाल विवाह से संबंधित कानूनी प्रावधानों तथा बाल विवाह निषेध अधिनियम 2006 के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने छात्राओं को बाल विवाह की किसी भी घटना की जानकारी होने पर तत्काल संबंधित अधिकारियों एवं चाइल्ड हेल्पलाइन को सूचित करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय की छात्राओं एवं कॉलेज स्टाफ द्वारा बाल विवाह रोकथाम के लिए शपथ ग्रहण की गई।

कार्यक्रम के पश्चात महाविद्यालय की छात्राओं के सहयोग से बाल विवाह रोकथाम के संबंध में विधिक जागरूकता रैली आयोजित की गई। बाल विवाह निषेध रैली को महाविद्यालय के प्राचार्य गोपाल सिंह द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रैली में छात्राओं ने बाल विवाह बंद करो, बाल विवाह कैसी नादानी जीवनभर आंखों में पानी, बेटी को पढ़ने दो बाल विवाह से लड़ने दो जैसे प्रभावशाली नारों के माध्यम से आमजन को बाल विवाह के दुष्परिणामों से अवगत कराया तथा बाल विवाह मुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का संदेश दिया।

---000---

स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान सरकार (जिला सवाई माधोपुर) · 27 नवम्बर 2026, 05:34 PM — मूल विज्ञप्ति

Source: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News