Skip to content
हिन्दी
BREAKING

बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत 30 नवम्बर को निकाली जाएगी रथ यात्रा

Updated:

जिला प्रशासन, महिला अधिकारिता विभाग, गायत्री सेवा संस्थान एवं जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन एलाइन्स गैर-सरकारी संगठन के संयुक्त तत्वावधान में बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के उन्मूलन, बालिकाओं के अधिकारों की सुरक्षा तथा बाल विवाह के प्रति आमजन में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से 30 नवम्बर 2026 को बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जिले में रथ यात्रा का आयोजन किया जाएगा। रथ यात्रा का शुभारंभ जिला कलक्टर काना राम द्वारा कलक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर किया जाएगा। रथ यात्रा कलक्ट्रेट से प्रारंभ होकर

जिला प्रशासन, महिला अधिकारिता विभाग, गायत्री सेवा संस्थान एवं जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन एलाइन्स गैर-सरकारी संगठन के संयुक्त तत्वावधान में बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के उन्मूलन, बालिकाओं के अधिकारों की सुरक्षा तथा बाल विवाह के प्रति आमजन में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से 30 नवम्बर 2026 को बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जिले में रथ यात्रा का आयोजन किया जाएगा।

रथ यात्रा का शुभारंभ जिला कलक्टर काना राम द्वारा कलक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर किया जाएगा। रथ यात्रा कलक्ट्रेट से प्रारंभ होकर शहर के मुख्य बाजारों एवं प्रमुख मार्गों से निकलती हुए आमजन तक बाल विवाह उन्मूलन का संदेश पहुंचाएगी।

उप निदेशक महिला अधिकारिता युगल किशोर मीना ने बताया कि रथ यात्रा का मुख्य उद्देश्य आमजन को बाल विवाह के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना एवं समाज को बाल विवाह मुक्त बनाने के लिए सामूहिक जनभागीदारी सुनिश्चित करना है। बाल विवाह बच्चों के बचपन, शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं उज्ज्वल भविष्य को प्रभावित करने वाली गंभीर सामाजिक कुरीति है। अभियान के माध्यम से अभिभावकों, युवाओं, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों एवं विभिन्न समुदायों से बाल विवाह रोकने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की जाएगी।

अभियान के माध्यम से समाज में यह संदेश प्रसारित किया जाएगा कि बाल विवाह न करें और न ही होने दें। बालक-बालिकाओं को शिक्षा, समान अवसर एवं सुरक्षित बचपन प्रदान करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। जिले को बाल विवाह मुक्त बनाने के लिए जनजागरूकता एवं सामाजिक सहभागिता के माध्यम से निरंतर प्रयास किए जाएंगे।

---000---

स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान सरकार (जिला सवाई माधोपुर) · 27 नवम्बर 2026, 05:36 PM — मूल विज्ञप्ति

Source: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News