Skip to content
हिन्दी
BREAKING

पिछली दीपावली के मुकाबले इस बार 34 में से 17 शहरों में वायु गुणवत्ता सूचकांक में उल्लेखनीय सुधार , कई शहरों में ध्वनि प्रदूषण का स्तर भी हुआ कम: सदस्य सचिव , राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल AQI में दौसा में सर्वाधिक 44.4 प्रतिशत सुधार— • राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल द्वारा प्रदेश के 37

Updated:

जयपुर , 10 नवंबर। पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण के प्रति प्रतिबद्धता के तहत राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल द्वारा दीपावली के अवसर पर प्रदेशभर में परिवेशी वायु गुणवत्ता एवं ध्वनि प्रदूषण की व्यापक निगरानी की गई। मंडल द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार दीपावली के दिन गत वर्ष की तुलना में प्रदेश के 34 शहरों में से 17 शहरों में वायु गुणवत्ता सूचकांक ( AQI) में कमी दर्ज की गई। वहीं , ध्वनि प्रदूषण के स्तर में भी प्रदेश के अनेक शहरों में सकारात्मक सुधार देखने को मिला। • प्रदेश के 37 जिलों

जयपुर , 10 नवंबर। पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण

नियंत्रण के प्रति प्रतिबद्धता के तहत राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल

द्वारा दीपावली के अवसर पर प्रदेशभर में परिवेशी वायु गुणवत्ता एवं ध्वनि प्रदूषण

की व्यापक निगरानी की गई। मंडल द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार दीपावली के दिन गत

वर्ष की तुलना में प्रदेश के 34 शहरों में से 17 शहरों में वायु गुणवत्ता सूचकांक ( AQI)

में कमी दर्ज की

गई। वहीं , ध्वनि

प्रदूषण के स्तर में भी प्रदेश के अनेक शहरों में सकारात्मक सुधार देखने को मिला।

• प्रदेश के 37 जिलों में 50 केंद्रों के माध्यम से 24 घंटे वायु गुणवत्ता की निगरानी

राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल

के सदस्य सचिव श्री कपिल चंद्रवाल ने अधिक जानकारी देते हुए बताया कि , राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल

द्वारा प्रदेश के 37

जिलों में 50

स्थानों पर स्थापित सतत परिवेशी वायु गुणवत्ता निगरानी केंद्रों के माध्यम से 24×7 वायु गुणवत्ता पर नजर रखी जा रही है।

इसी के साथ दीपावली के दिन 8 नवंबर को दर्ज आंकड़ों के अनुसार दौसा में

प्रदेश का न्यूनतम AQI 124 तथा खैरथल में अधिकतम AQI 362 दर्ज किया गया।

वहीं गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष

दीपावली पर 34

शहरों में से 17

शहरों में AQI का

स्तर कम रहा। दौसा में सर्वाधिक 44.4 प्रतिशत तथा भीलवाड़ा में 43.5 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई।

• ध्वनि प्रदूषण में कमी के सकारात्मक

संकेत , बांसवाड़ा

रहा अग्रणी

मंडल द्वारा प्रदेश के 25 जिलों में 58 स्थानों पर दीपावली से सात दिन पूर्व

तथा दीपावली के दिन ध्वनि प्रदूषण के स्तर की तुलनात्मक जांच की गई। प्राप्त

आंकड़ों के अनुसार गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष 12 शहरों में दिन के समय तथा 13 शहरों में रात के समय ध्वनि प्रदूषण

में कमी दर्ज की गई।

इसमें बांसवाड़ा ने उल्लेखनीय सुधार

दर्ज करते हुए दिन के समय ध्वनि प्रदूषण में 25.4 प्रतिशत तथा रात के समय 38.6 प्रतिशत की कमी दर्ज की। यह ध्वनि

प्रदूषण नियंत्रण की दिशा में एक सकारात्मक संकेत है।

आंकड़ों के अनुसार कुछ शहरों में ध्वनि

प्रदूषण के स्तर में वृद्धि भी दर्ज की गई। दिन के समय झुंझुनूं में 16.6 प्रतिशत तथा रात के समय भिवाड़ी में 8.

2 प्रतिशत की

वृद्धि दर्ज हुई। वहीं , दिन

के समय अधिकतम ध्वनि स्तर झुंझुनूं में 84.1 dB(A) तथा रात के समय अजमेर में 86.0

dB(A) रहा।

• जयपुर में भी विभिन्न क्षेत्रों में

ध्वनि स्तर में सुधार दर्ज

जयपुर शहर के आठ स्थानों पर किए गए

तुलनात्मक अध्ययन में राजा पार्क क्षेत्र में दिन के समय ध्वनि प्रदूषण के स्तर

में सर्वाधिक 14.3

प्रतिशत की कमी दर्ज की गई। इसी प्रकार मानसरोवर क्षेत्र में रात के समय 3.7 प्रतिशत की कमी दर्ज हुई।

जयपुर में दिन के समय ध्वनि प्रदूषण के

स्तर में सीतापुरा एवं मानसरोवर में 9.3 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई , जबकि रात के समय सीतापुरा में 8.7 प्रतिशत की वृद्धि रही। शहर में दिन

के समय अधिकतम ध्वनि स्तर मानसरोवर में 86.6 dB(A) तथा रात के समय राजा पार्क में 91.4

dB(A) दर्ज

किया गया।

• NCR के छह शहरों में पर्यावरणीय गुणवत्ता

की विशेष निगरानी

पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण की

स्थिति का व्यापक आकलन सुनिश्चित करने के लिए माननीय सर्वोच्च न्यायालय एवं

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ( CPCB) के निर्देशों की अनुपालना में राज्य के छह NCR

शहरों अलवर ,

भिवाड़ी ,

खैरथल , भरतपुर , डीग एवं कोटपूतली में 2 नवंबर से 30 नवंबर , 2026 तक विशेष जांच अभियान संचालित किया जा

रहा है। इसके तहत परिवेशी वायु गुणवत्ता के साथ जल एवं मृदा के नमूनों का संग्रहण

एवं परीक्षण किया जा रहा है।

राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल

द्वारा आधुनिक निगरानी व्यवस्थाओं एवं नियमित पर्यावरणीय परीक्षणों के माध्यम से

प्रदेश में पर्यावरण गुणवत्ता पर निरंतर नजर रखी जा रही है। मंडल का उद्देश्य

प्रदूषण की स्थिति का वैज्ञानिक आकलन करते हुए प्रभावी नियंत्रण उपायों को

प्रोत्साहित करना तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ पर्यावरण के निर्माण में जनभागीदारी को

बढ़ावा देना है।

———

डॉ. अमृता कटारा/ब्रजेश

स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान सरकार (जिला जयपुर) · 10 नवम्बर 2026, 06:58 PM — मूल विज्ञप्ति

Source: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News

पंचायतीराज चुनाव ड्यूटी में लापरवाही पर चार वाहन मालिकों को नोटिस जारी— अधिग्रहित वाहन अन्यत्र ले जाने , वाहन खराब होने एवं निर्वाचन ड्यूटी से अनुपस्थित रहने पर परिवहन विभाग की कार्रवाई— तीन कार्य दिवस में स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश , होगी कड़ी कार्रवाई— ऐसी ही लापरवाही पर 3 वाहनों के परमिट

Rajasthan

जयपुर में 13 नवंबर को आयोजित होगा ‘एनपीएस संचय’ आउटरीच कार्यक्रम , किसानों एवं ग्रामीण उद्यमियों को पेंशन योजना से जोड़ने की पहल बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट्स एवं सीएससी विलेज लेवल एंटरप्रेन्योर्स के लिए होगा विशेष प्रशिक्षण सत्र , मौके पर ही कर सकेंगे सब्सक्राइबर नामांकन

Rajasthan
ब्रिक्स सस्टेनेबल लाइफ स्टाइल वीक के तहत राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग में पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई ऊर्जा एवं जल संरक्षण , सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग बंद करने और ई-वेस

ब्रिक्स सस्टेनेबल लाइफ स्टाइल वीक के तहत राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग में पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई ऊर्जा एवं जल संरक्षण , सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग बंद करने और ई-वेस्ट कम करने का लिया संकल्प

Rajasthan