Skip to content
हिन्दी
BREAKING

पंचायतीराज चुनाव ड्यूटी में लापरवाही पर चार वाहन मालिकों को नोटिस जारी— अधिग्रहित वाहन अन्यत्र ले जाने , वाहन खराब होने एवं निर्वाचन ड्यूटी से अनुपस्थित रहने पर परिवहन विभाग की कार्रवाई— तीन कार्य दिवस में स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश , होगी कड़ी कार्रवाई— ऐसी ही लापरवाही पर 3 वाहनों के परमिट

Updated:

जयपुर , 10 नवंबर। पंचायतीराज आम चुनाव के तहत निर्वाचन कार्य के लिए अधिग्रहित वाहनों के निर्धारित ड्यूटी पर उपलब्ध नहीं होने एवं निर्वाचन कार्य में व्यवधान उत्पन्न होने के मामलों में प्रादेशिक परिवहन प्राधिकार , जयपुर (प्रथम) ने चार वाहन मालिकों को नोटिस जारी कर तीन कार्य दिवस में स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। इससे पूर्व इसी प्रकार के मामलों में तीन अन्य वाहनों के परमिट निलंबित किए जा चुके हैं। प्रादेशिक परिवहन प्राधिकार , जयपुर (प्रथम) के सचिव चम्पालाल ने बताया कि वाहन संख्य

जयपुर , 10 नवंबर। पंचायतीराज आम चुनाव के तहत निर्वाचन

कार्य के लिए अधिग्रहित वाहनों के निर्धारित ड्यूटी पर उपलब्ध नहीं होने एवं

निर्वाचन कार्य में व्यवधान उत्पन्न होने के मामलों में प्रादेशिक परिवहन

प्राधिकार , जयपुर

(प्रथम) ने चार वाहन मालिकों को नोटिस जारी कर तीन कार्य दिवस में स्पष्टीकरण

प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। इससे पूर्व इसी प्रकार के मामलों में तीन

अन्य वाहनों के परमिट निलंबित किए जा चुके हैं।

प्रादेशिक परिवहन प्राधिकार , जयपुर (प्रथम) के सचिव चम्पालाल ने

बताया कि वाहन संख्या आरजे 14 टीएफ 0977 ( मारुति टूर एस  एसटीडी) , वाहन मालिक संजय कुमार मीणा , वाहन संख्या आरजे 14 पीडी 3774 ( टाटा 407 स्टारबस) वाहन मालिक रघुवीर सिंह

(स्टेज कैरिज परमिट) , वाहन

संख्या आरजे 14

टीजी 7802 ( हुंडई

ऑरा) वाहन मालिक अशोक कुमार यादव (ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट) तथा वाहन संख्या आरजे 14 पीजी 1906 ( टाटा बस) , वाहन मालिक भरत धाबाई (संविदा वाहन

परमिट) के वाहनों को पंचायतीराज चुनाव कार्य के लिए अधिग्रहित किया गया था।

उन्होंने बताया कि अधिग्रहण के पश्चात

संबंधित वाहन मालिकों द्वारा स्वेच्छा से वाहन अन्यत्र ले जाने , फोन रिसीव नहीं करने , वाहन खराब होने एवं निर्वाचन ड्यूटी से

अनुपस्थित रहने के कारण निर्वाचन कार्य में व्यवधान उत्पन्न हुआ। इस संबंध में

जिला निर्वाचन अधिकारी (यातायात) , द्वारा संबंधित वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की

अनुशंसा की गई थी।

उन्होंने बताया कि चारों वाहन मालिकों

को नोटिस जारी कर तीन कार्य दिवस में अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश

दिए गए हैं। निर्धारित अवधि में संतोषजनक जवाब प्रस्तुत नहीं करने पर मोटर वाहन

अधिनियम , 1988 की

धारा 86 के

अंतर्गत संबंधित वाहनों के परमिट निलंबन अथवा निरस्तीकरण की नियमानुसार कार्रवाई

की जाएगी।

———

हेमंत/ब्रजेश

स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान सरकार (जिला जयपुर) · 10 नवम्बर 2026, 08:39 PM — मूल विज्ञप्ति

Source: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News

जयपुर में 13 नवंबर को आयोजित होगा ‘एनपीएस संचय’ आउटरीच कार्यक्रम , किसानों एवं ग्रामीण उद्यमियों को पेंशन योजना से जोड़ने की पहल बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट्स एवं सीएससी विलेज लेवल एंटरप्रेन्योर्स के लिए होगा विशेष प्रशिक्षण सत्र , मौके पर ही कर सकेंगे सब्सक्राइबर नामांकन

Rajasthan
ब्रिक्स सस्टेनेबल लाइफ स्टाइल वीक के तहत राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग में पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई ऊर्जा एवं जल संरक्षण , सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग बंद करने और ई-वेस

ब्रिक्स सस्टेनेबल लाइफ स्टाइल वीक के तहत राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग में पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई ऊर्जा एवं जल संरक्षण , सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग बंद करने और ई-वेस्ट कम करने का लिया संकल्प

Rajasthan

जयपुर जिला निर्वाचन अधिकारी  की उपस्थित में ईवीएम की हुई कमिशनिंग— संदेश नायक ने श्री भवानी निकेतन कॉलेज ऑफ फार्मेसी परिसर का दौरा कर मतदान दलों की रवानगी एवं प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का लिया जायजा— चतुर्थ चरण के 446 मतदान केंद्रों के लिए रवाना होंगे मतदान दल , अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

Rajasthan