जयपुर , 10 नवंबर। पंचायतीराज आम चुनाव के चतुर्थचरण के तहत जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) संदेश नायक ने मंगलवार को श्री भवानीनिकेतन कॉलेज ऑफ फार्मेसी , सीकर रोड , जयपुर परिसर का दौरा कर मतदान दलों की रवानगी एवं अंतिम प्रशिक्षण से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि मतदान दलों की रवानगी समयबद्ध रूप से पूरी की जाए एवं निर्वाचन सामग्री का वितरण व्यवस्थित ढंग से हो तथा मतदान कार्मिकों को किसीप्रकार की असुविधा न हो।उन्होंने बताया कि चतुर्थ चरण में जिला परिषद् के 13 वार्ड (वार्ड संख्या 38 से 50) तथा बस्सी , तूंगा,जमारारामगढ़ एवंआंधी पंचायत समितियों के 82 पंचायत समिति वार्ड एवं 140 ग्राम पंचायतों के 446 मतदान केंद्रों के लिए मतदान दल 13 नवंबर को अंतिम प्रशिक्षण के बाद इसी
परिसर से रवाना होंगे। जिला परिषद् एवं पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए मतदान 14 नवंबर को एवं पंच एवं सरपंच पदों के लिए 15 नवंबर को प्रातः 8 बजे से पूर्वाह्न 11 बजे तक नामांकन होंगे तथा 16 नवंबर को प्रातः 7 बजे से सायं 6 बजे तक मतदान होगा तथा 17 नवंबर को उपसरपंच का चुनाव संपन्न