Skip to content
हिन्दी
BREAKING

केंद्रीय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल की अगुवाई में बीकानेर में निकली भजन जैमिंग यात्रा— रतन बिहारी पार्क से ग्रेजुएट हनुमान मंदिर तक निकली भक्तिमय संगीत यात्रा , जनप्रतिनिधियों , संतों और शहरवासियों ने उत्साह से लिया भाग

Updated:

जयपुर , 10 नवम्बर। केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री अर्जुन राम मेघवाल की अगुवाई में सोमवार को बीकानेर शहर में भव्य भजन जैमिंग एवं भक्तिमय संगीत यात्रा निकाली गई। अंतरराष्ट्रीय योग गुरु नवीन-दा हीलर के कार्यक्रम के तहत आयोजित इस यात्रा में बड़ी संख्या में शहरवासियों ने भाग लिया। यात्रा के दौरान वातावरण प्रभु श्रीराम और हनुमानजी भक्ति से सराबोर नजर आया। आयोजन से जुड़े श्री पुनीत शर्मा ने बताया कि यात्रा का शुभारंभ रतन बिहारी पार्क से हुआ। यहां से प्रभु श्रीराम और ह

केंद्रीय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल की अगुवाई में बीकानेर में निकली भजन जैमिंग यात्रा— रतन बिहारी पार्क से ग्रेजुएट हनुमान मंदिर तक निकली भक्तिमय संगीत यात्रा , जनप्रतिनिधियों ,

जयपुर , 10 नवम्बर। केंद्रीय विधि एवं न्याय

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री अर्जुन राम मेघवाल की अगुवाई में सोमवार को

बीकानेर शहर में भव्य भजन जैमिंग एवं भक्तिमय संगीत यात्रा निकाली गई।

अंतरराष्ट्रीय योग गुरु नवीन-दा हीलर

के कार्यक्रम के तहत आयोजित इस यात्रा में बड़ी संख्या में शहरवासियों ने भाग

लिया। यात्रा के दौरान वातावरण प्रभु श्रीराम और हनुमानजी भक्ति से सराबोर नजर

आया।

आयोजन से जुड़े श्री पुनीत शर्मा ने

बताया कि यात्रा का शुभारंभ रतन बिहारी पार्क से हुआ। यहां से प्रभु श्रीराम और

हनुमानजी के जयकारों , भजनों

की मधुर धुनों और भक्तिमय संगीत के बीच यात्रा आगे बढ़ी। पूरे मार्ग में

श्रद्धालुओं और आमजन में विशेष उत्साह देखने को मिला। भजन-संगीत की स्वर लहरियों

के साथ दीपावली का उल्लास और धार्मिक आस्था एक साथ नजर आए। यात्रा में शामिल लोगों

ने भजनों पर झूमते हुए प्रभु श्रीराम के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। शहर के

विभिन्न मार्गों से गुजरती हुई यह भक्तिमय यात्रा ग्रेजुएट हनुमानजी मंदिर पहुंचकर

संपन्न हुई।

इस अवसर पर श्री अर्जुन राम मेघवाल ने

बीकानेरवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने स्वयं भजन जैमिंग

का नेतृत्व करते हुए भजनों में सहभागिता की और उपस्थित लोगों के साथ भक्तिमय माहौल

को और अधिक उत्साहपूर्ण बनाया। केंद्रीय मंत्री की सहभागिता से आयोजन में विशेष

आकर्षण रहा। उन्होंने भक्ति संगीत के माध्यम से भारतीय संस्कृति , आध्यात्मिक परंपरा और सामूहिक सहभागिता

के महत्व के बारे में बताया।

कार्यक्रम में श्रीमती सुमन छाजेड़ ,

श्री श्याम

पंचारिया , उप

महापौर श्री पंकज गहलोत , नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष श्री महावीर

रांका , श्री

युधिष्ठिर सिंह भाटी , श्री

मोहन सुराणा , श्री

मनीष सोनी , श्री

कमल गहलोत , श्री

संतोषानंद महाराज सहित  युवा , महिलाएं , बुजुर्ग और बच्चे बड़ी संख्या में साथ

रहे।

———

हरिशंकर आचार्य/ब्रजेश

स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान सरकार · 10 नवम्बर 2026, 06:45 PM — मूल विज्ञप्ति

Source: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News