मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग

ताज़ा खबरें

उपमुख्यमंत्री श्रीमती दिया कुमारी एवं उद्योग, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड तथा पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे ने दिवंगत डॉ.जसवंत सिंह यादव के चित्र

उपमुख्यमंत्री श्रीमती दिया कुमारी एवं उद्योग, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड तथा पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे ने दिवंगत डॉ.जसवंत सिंह यादव के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर शोकाकुल परिजनों को सांत्वना दी

जयपुर, 14 नवम्बर। उप मुख्यमंत्री श्रीमती दिया कुमारी, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड तथा पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे ने बहरोड विधायक एवं पूर्व मंत्री डॉ. जसवंत सिंह यादव के निधन पर अलवर स्थित आवास पर पहुंचकर उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर भावभानी श्रद्धाजंलि दी। उन्होंने शोक संतृप्त परिवारजनों का ढाढ़स बंधाया।  इस दौरान वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री संजय शर्मा, रामगढ़ विधायक श्री सुखवंत सिंह, तिजारा विधायक महन्त बालकनाथ, डीडवाना विधाय

राजस्थान

धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के आदर्श अपनाने का किया आह्वान, राज्यपाल श्री बागडे ने जनजातीय गौरव दिवस की शुभकामनाएं दी

जयपुर, 14 नवंबर। राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने जनजातीय गौरव दिवस (15 नवम्बर) पर बधाई और शुभकामनाएं दी है। श्री बागडे ने कहा कि धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर आयोजित जनजातीय गौरव दिवस जल, जंगल और जमीन के लिए प्रतिबद्ध आदिवासी कल्याण की प्रेरणा देने वाला है। उन्होंने कहा कि जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय क्षेत्रों के कल्याण के लिए सभी मिलकर कार्य करें। उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा को याद करते हुए कहा कि उनके आदर्श हमारी धरोहर हैं। बिरसा मुंडा ने जनजाति गौरव, जनजातीय संस्कृति, स्वाभिमान और स्

राजस्थान

राज्यपाल ने हैरीकॉन-2026 के तीसरे संस्करण के कार्यक्रम में की शिरकत, चिकित्सा क्षेत्र के उत्तरोतर विकास हेतु अनुसंधान एवं नवीन तकनीक का प्रयोग आवश्यक  - राज्यपाल श्री बागडे

राज्यपाल ने हैरीकॉन-2026 के तीसरे संस्करण के कार्यक्रम में की शिरकत, चिकित्सा क्षेत्र के उत्तरोतर विकास हेतु अनुसंधान एवं नवीन तकनीक का प्रयोग आवश्यक  - राज्यपाल श्री बागडे

जयपुर/अलवर, 14 नवम्बर। राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने शनिवार को टेल्को सर्किल स्थित हरीश हॉस्पिटल के ऑडिटोरियम में आयोजित हैरीकॉन-2026 के तीसरे संस्करण कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलन कर विधिवित शुभारम्भ किया। राज्यपाल श्री बागडे ने चिकित्सा शिक्षा के अनुसंधानों एवं नवीन आयामों के लिए आयोजित हैरीकॉन-2026 के तीसरे संस्करण के आयोजन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आमजन को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करने के लिए चिकित्सा क्षेत्र में केवल क्लिनिकल दक्षता के साथ बल्कि नवीन शोधों की आवश्यकता है। उन्होंने

राजस्थान

लोकतंत्र के पर्व में दिखा युवाओं का जोश 
 नव-मतदाताओं ने डाला पहला वोट

लोकतंत्र के पर्व में दिखा युवाओं का जोश नव-मतदाताओं ने डाला पहला वोट

लोकतंत्र के पर्व में दिखा युवाओं का जोश नव-मतदाताओं ने डाला पहला वोट बूंदी, 14 नवंबर। पंचायतीराज आम चुनाव 2026 के चतुर्थ चरण के तहत जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए हुए मतदान में युवाओं का उत्साह देखने को मिला। खासकर उन नव-मतदाताओं में मतदान को लेकर क्रेज दिखा, जिन्हें पहली बार 'लोकतंत्र के पर्व' में अपनी भागीदारी निभाने का अवसर मिला।  दबलाना पंचायत समिति के भवानीपुरा स्थित मतदान केंद्र के बूथ संख्या 18 पर नव-मतदाता पूजा सैनी ने अपने जीवन का पहला वोट डाला। पहली बार मतदान करने के ब

राजस्थान

राजस्थान संपर्क 181 पर परिवादियों से सीधे जुड़े मुख्य सचिव, मौके पर दिए समाधान के निर्देश, विद्यालयों में सुरक्षित और असुरक्षित स्पर्श की पहचान के लिए जागरूकता अभियान चलाने के निर्

राजस्थान संपर्क 181 पर परिवादियों से सीधे जुड़े मुख्य सचिव, मौके पर दिए समाधान के निर्देश, विद्यालयों में सुरक्षित और असुरक्षित स्पर्श की पहचान के लिए जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश, शहरी और ग्रामीण सेवाओं में शिकायतों का निस्तारण हुआ तेज, प्रगति पर मुख्य सचिव ने जताई प्रसन्नता

जयपुर, 14 नवंबर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार जन शिकायतों के समयबद्ध समाधान को प्राथमिकता दे रही है। इसी क्रम में मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास ने शनिवार को राजस्थान संपर्क 181 केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने वीडियो कॉल पर पाँच परिवादियों की समस्याएँ सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। सीकर जिले के एक विद्यालय में छात्राओं के साथ अनुचित स्पर्श की शिकायत पर मुख्य सचिव ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग के संबंधित अधिकारी को सख्त कार्रवाई करने के नि

राजस्थान

पंचायतीराज  चुनाव-2026 चतुर्थ चरण में उत्साह भरे माहौल में मतदान पोलिंग बूथों पर रही चहल-पहले, सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहे

पंचायतीराज  चुनाव-2026 चतुर्थ चरण में उत्साह भरे माहौल में मतदान पोलिंग बूथों पर रही चहल-पहले, सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहे

बारां, 14 नवंबर। पंचायतीराज चुनाव के चतुर्थ चरण में शनिवार को जिले की चार पंचायत समितियों अटरू, छीपाबड़ौद, छबड़ा व बारां में जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्य पद के लिए मतदान हुआ। मतदाताओं ने उत्साह के साथ भागीदारी देते हुए लोकतंत्र के इस पावन यज्ञ में मतों की आहुति दी। मतदान को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में उत्साह का माहौल बना रहा। सुरक्षा के लिहाज से सभी जगह पुलिस के कड़े प्रबंध रहे। मतदान पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा। मतदान दिवस पर पंचायत समिति अटरू, छीपाबड़ौद, छबड़ा व बारां मेें कुल 468 मतदान केंद्रों पर

राजस्थान

प्रवासी राजस्थानी दिवस की तैयारियों को लेकर उच्चस्तरीय बैठक प्रदेश की विकास यात्रा में प्रवासी राजस्थानी महत्वपूर्ण भागीदार,  प्रवासी राजस्थानी दिवस अपनी जन्मभूमि से जुड़ने का अवसर,

प्रवासी राजस्थानी दिवस की तैयारियों को लेकर उच्चस्तरीय बैठक प्रदेश की विकास यात्रा में प्रवासी राजस्थानी महत्वपूर्ण भागीदार,  प्रवासी राजस्थानी दिवस अपनी जन्मभूमि से जुड़ने का अवसर, 8 दिसम्बर को झुंझुनूं में शेखावाटी हेरिटेज मीट, 9-10 दिसम्बर को जयपुर में सांस्कृतिक संध्या और मुख्य कार्यक्रम - मुख्यम

जयपुर, 14 नवम्बर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानी प्रदेश की विकास यात्रा में महत्वपूर्ण भागीदार हैं। ऐसे में प्रवासी राजस्थानी दिवस प्रदेश के प्रवासी राजस्थानियों के लिए अपनी जन्मभूमि से जुड़ने का महत्वपूर्ण अवसर है। इस आयोजन के माध्यम से प्रवासी राजस्थानियों को प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, ऐतिहासिक धरोहर और निवेश की संभावनाओं से परिचित कराया जाए। मुख्यमंत्री ने शनिवार को प्रवासी राजस्थानी दिवस के आयोजन की तैयारियों को लेकर उच्चस्तरीय बैठक में अधिकारियों को आवश्यक दिशा

राजस्थान

राजस्थान में 36,054 गांवों में ड्रोन सर्वे पूर्ण, 19 लाख से अधिक ग्रामीण परिवारों को मिला संपत्ति का आधिकारिक दस्तावेज 'स्वामित्व कार्ड' - शासन सचिवालय में शनिवार को स्वामित्व योजन

राजस्थान में 36,054 गांवों में ड्रोन सर्वे पूर्ण, 19 लाख से अधिक ग्रामीण परिवारों को मिला संपत्ति का आधिकारिक दस्तावेज 'स्वामित्व कार्ड' - शासन सचिवालय में शनिवार को स्वामित्व योजना प्रगति की समीक्षा बैठक - मुख्य सचिव ने विभागीय अधिकारियों और जिला कलेक्टर को दिए दिशा-निर्देश

जयपुर, 14 नवंबर। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की सभी राज्यों के साथ 'प्रगति' (प्रो-एक्टिव गवर्नेंस एंड टाइमली इम्प्लीमेंटेशन) की समीक्षा बैठक 25 नवंबर को प्रस्तावित है। इसके क्रम में मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास ने शनिवार को शासन सचिवालय स्थित चिंतन सभागार में स्वामित्व योजना की प्रगति पर समीक्षा की।  मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास ने कहा कि स्वामित्व योजना से ग्रामीण परिवारों को अपनी सम्पत्ति के आधिकारिक दस्तावेज प्राप्त हुए हैं। इसके आधार पर बैंकों से ऋण प्राप्त करने और आर्थिक गतिविधियों क

राजस्थान

अनुसूचित जातियों तथा अनुसूचित जनजातियों के कल्याण संबंधी संसदीय समिति ने जयपुर में राज्य की योजनाओं की समीक्षा की- अनुसूचित जाति उपयोजना का बजट आवंटन करीब 61 प्रतिशत और जनजातीय उपय

अनुसूचित जातियों तथा अनुसूचित जनजातियों के कल्याण संबंधी संसदीय समिति ने जयपुर में राज्य की योजनाओं की समीक्षा की- अनुसूचित जाति उपयोजना का बजट आवंटन करीब 61 प्रतिशत और जनजातीय उपयोजना का करीब 54 प्रतिशत बढ़ा  — मुख्य सचिव

जयपुर, 14 नवंबर। अनुसूचित जातियों तथा अनुसूचित जनजातियों के कल्याण संबंधी संसदीय समिति ने जयपुर के तीन दिवसीय अध्ययन दौरे के दूसरे दिन शनिवार को अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों के कल्याण के लिए राज्य में चल रही योजनाओं की समीक्षा की। सभापति डॉ. फग्गन सिंह कुलस्ते की अध्यक्षता में हुई बैठक में मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास ने समिति का स्वागत किया और मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में संचालित कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति बताई। वित्त वर्ष 2022–23 के मुकाबले 2026–27 में अनुसूचित जात

राजस्थान

राजकीय महाविद्यालय गंगापुर सिटी में मेरा युवा भारत के तत्वावधान में भव्य खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन 
 दौड़, लंबी कूद, कबड्डी और रस्साकशी में खिलाड़ियों ने मारी बाजी

राजकीय महाविद्यालय गंगापुर सिटी में मेरा युवा भारत के तत्वावधान में भव्य खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन दौड़, लंबी कूद, कबड्डी और रस्साकशी में खिलाड़ियों ने मारी बाजी

युवाओं में खेल भावना, शारीरिक दक्षता, अनुशासन एवं नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मेरा युवा भारत के तत्वावधान में राजकीय महाविद्यालय गंगापुर सिटी में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। पूरे आयोजन के दौरान खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। विभिन्न प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने जीत के लिए पूरा दमखम लगाया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजकीय महावि

राजस्थान