सड़क हादसों में जान गंवाने वालों को दी श्रद्धांजलि, डाक बंगले से पुलिस लाइन तक निकाला कैंडल मार्च हेलमेट-सीट बेल्ट लगाने और यातायात नियमों की पालना करने का दिया संदेश, विद्यार्थियों ने भी ली सड़क सुरक्षा की शपथ
सीकर 15 नवंबर। राज्य सड़क सुरक्षा दिवस के अवसर पर विश्व स्मरण दिवस-2026 के तहत रविवार को सड़क दुर्घटनाओं में जान गंवाने वाले लोगों की स्मृति में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान डाक बंगले से पुलिस लाइन तक कैंडल मार्च निकाला गया। हाथों में मोमबत्तियां लेकर पहुंचे पुलिस एवं परिवहन विभाग के अधिकारियों, शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधियों और स्काउट-गाइड के विद्यार्थियों ने हादसों में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि दी। साथ ही आमजन को यातायात नियमों की पालना करने का संदेश दिया। कैंडल मा