मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने चाकसू में पिच्छी परिवर्तन महोत्सव में लिया भाग

अपडेट:

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने जयपुर जिले की चाकसू तहसील के ग्राम निमोडिया में जैन संत आचार्य प्रज्ञासागर जी महाराज के सान्निध्य में आयोजित चातुर्मास समारोह में भाग लिया।

शेयर करें
चाकसू में आयोजित चातुर्मास समारोह में उपस्थित लोग
— Prime Minister's Office / Wikimedia Commons (GODL-India)

राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने रविवार को चाकसू तहसील के ग्राम निमोडिया पहुंचकर जैन संत आचार्य प्रज्ञासागर जी महाराज के सान्निध्य में आयोजित चातुर्मास समारोह में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने पिच्छी परिवर्तन महोत्सव में शिरकत करते हुए कहा कि युवाओं को धर्म व संस्कृति से जोड़ने का यह अपूर्व अवसर है।

राज्यपाल श्री बागडे ने कहा कि जैन धर्म नहीं संस्कृति है। उन्होंने जैन धर्म की अहिंसा, सहिष्णुता और अपरिग्रह के संदेशों को सभी को आत्मसात करने का आह्वान किया।

पिच्छी परिवर्तन महोत्सव के बने साक्षी

समारोह के दौरान राज्यपाल श्री बागडे श्रद्धालुओं द्वारा आचार्य, मुनिराज और आर्यिका माताजी को नई पिच्छी भेंट करने तथा उनकी पुरानी पिच्छी को प्रसाद स्वरूप प्राप्त करने की घटना के साक्षी बने। उन्होंने जैन साधु-साध्वियों द्वारा मोर के पंखों से बनी पिच्छी के जरिए सूक्ष्म जीव को भी कष्ट न पहुंचाने की सोच को धर्म की उदात्त दृष्टि बताया। इसके बाद उन्होंने आचार्य प्रज्ञासागर जी महाराज और अन्य साधु-साध्वियों को प्रणाम निवेदित कर उनका आशीर्वाद लिया।

स्रोत: Times of Rajasthan

स्रोत: Times of Rajasthan

शेयर करें

टिप्पणियां

0 / 1200

टिप्पणियां प्रकाशन के 30 दिन बाद बंद हो जाती हैं।

संबंधित खबरें