सीकर, 15 नवम्बर। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर आशीष मोदी ने बताया कि पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तहत जिले की पांच पंचायत समितियों बलांरा, फतेहपुर, लक्ष्मणगढ़, नेछवा, रामगढ़ शेखावाटी में चतुर्थ चरण के तहत पंच एवं सरपंच पदों के लिए 16 नवम्बर 2026 सोमवार को मतदान करवाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि पंच एवं सरपंच पदों के लिए मतदान प्रातः 7 बजे से सायं 6 बजे तक होगा। मतदान समाप्ति के तुरंत पश्चात ही संबंधित ग्राम पंचायत मुख्यालय पर पंच एवं सरपंच पदों के लिए मतगणना की जाएगी। उन्होंने बताया कि उप सरपंच पद के लिए निर्वाचन प्रक्रिया 17 नवम्बर 2026 मंगलवार को सम्पन्न होगी। चतुर्थ चरण की पांच पंचायत समितियों की कुल 123 ग्राम पंचायतो में पंच एवं सरपंच के लिए मतदान होगा जहां 4 लाख 2 हजार 260 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। ......................

स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान सरकार (जिला सीकर) · 15 नवम्बर 2026, 07:47 PM — मूल विज्ञप्ति