सीकर 15 नवंबर। धरती आभा भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती के अवसर पर रविवार को जनजातीय गौरव दिवस के तहत जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन जिला परिषद सभागार में किया गया। कार्यक्रम में भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई तथा उनके जीवन, संघर्ष और राष्ट्र के प्रति उनके योगदान को स्मरण किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कार्मिकों ने भगवान बिरसा मुंडा के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए उनके आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया। भगवान बिरसा मुंडा ने जनजातीय समाज के अधिकारों, स्वाभिमान और सामाजिक चेतना के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस दौरान राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सीधा प्रसारण किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद राजपाल यादव, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद शीशराम यादव, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी किरण सैनी, उपनिदेशक प्रियंका पारीक, सीओ स्काउट बसंत लाटा सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी, कार्मिक एवं आमजन उपस्थित रहे। ----------