Skip to content
हिन्दी
BREAKING

धरती आभा भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर मनाया जनजातीय गौरव दिवस

Updated:

सीकर 15 नवंबर। धरती आभा भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती के अवसर पर रविवार को जनजातीय गौरव दिवस के तहत जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन जिला परिषद सभागार में किया गया। कार्यक्रम में भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई तथा उनके जीवन, संघर्ष और राष्ट्र के प्रति उनके योगदान को स्मरण किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कार्मिकों ने भगवान बिरसा मुंडा के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए उनके आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया। भगवान बिरसा मुंडा ने

सीकर 15 नवंबर। धरती आभा भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती के अवसर पर रविवार को जनजातीय गौरव दिवस के तहत जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन जिला परिषद सभागार में किया गया। कार्यक्रम में भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई तथा उनके जीवन, संघर्ष और राष्ट्र के प्रति उनके योगदान को स्मरण किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कार्मिकों ने भगवान बिरसा मुंडा के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए उनके आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया। भगवान बिरसा मुंडा ने जनजातीय समाज के अधिकारों, स्वाभिमान और सामाजिक चेतना के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस दौरान राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सीधा प्रसारण किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद राजपाल यादव, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद शीशराम यादव, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी किरण सैनी, उपनिदेशक प्रियंका पारीक, सीओ स्काउट बसंत लाटा सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी, कार्मिक एवं आमजन उपस्थित रहे। ----------

स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान सरकार (जिला सीकर) · 15 नवम्बर 2026, 07:50 PM — मूल विज्ञप्ति

Source: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News

​ राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह ने मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण ​ सरपंच एवं वार्ड पंच चुनाव के लिए बुनियादी सुविधाओं एवं सुरक्षा प्रबंधों का लिया जायजा ​ वरिष्ठ नागरिकों

​ राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह ने मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण ​ सरपंच एवं वार्ड पंच चुनाव के लिए बुनियादी सुविधाओं एवं सुरक्षा प्रबंधों का लिया जायजा ​ वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांग मतदाताओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखने के दिए निर्देश

Rajasthan
अब अजमेर घूमने में लगेंगे दो दिन , तीन झीलें , लैपर्ड सफारी , तारागढ़ और नए टूरिस्ट पॉइंट पर्यटकों को करेंगे आकर्षित-श्री देवनानी विधानसभा अध्यक्ष का दीपावली स्नेह मिलन समारोह पत्रक

अब अजमेर घूमने में लगेंगे दो दिन , तीन झीलें , लैपर्ड सफारी , तारागढ़ और नए टूरिस्ट पॉइंट पर्यटकों को करेंगे आकर्षित-श्री देवनानी विधानसभा अध्यक्ष का दीपावली स्नेह मिलन समारोह पत्रकारों से संवाद में बोले -नया अजमेर बन रहा है , विकास में सभी बने भागीदार

Rajasthan
राष्ट्र की मजबूती के लिए घर वापसी अभियान जारी रखें - श्री देवनानी स्वामी श्रद्धानंद बलिदान शताब्दी समारोह में विधानसभा अध्यक्ष ने किया आह्वान , महर्षि दयानंद मार्ग का जल्द होगा लोक

राष्ट्र की मजबूती के लिए घर वापसी अभियान जारी रखें - श्री देवनानी स्वामी श्रद्धानंद बलिदान शताब्दी समारोह में विधानसभा अध्यक्ष ने किया आह्वान , महर्षि दयानंद मार्ग का जल्द होगा लोकार्पण

Rajasthan