

जयपुर , 15 नवम्बर। पंचायतीराज आम चुनाव- 2026 के तहत सोमवार को होने वाले सरपंच एवं
वार्ड पंच पदों के मतदान की तैयारियों का जायजा लेने के लिए राज्य निर्वाचन आयुक्त
Updated:
जयपुर , 15 नवम्बर। पंचायतीराज आम चुनाव- 2026 के तहत सोमवार को होने वाले सरपंच एवं वार्ड पंच पदों के मतदान की तैयारियों का जायजा लेने के लिए राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह ने रविवार को मामचारी , अतैवा , राजौर एवं कैलादेवी में मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर अक्षय गोदारा तथा पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल भी उनके साथ मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान राज्य निर्वाचन आयुक्त ने मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं के लिए की गई मूलभूत व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंन



जयपुर , 15 नवम्बर। पंचायतीराज आम चुनाव- 2026 के तहत सोमवार को होने वाले सरपंच एवं
वार्ड पंच पदों के मतदान की तैयारियों का जायजा लेने के लिए राज्य निर्वाचन आयुक्त
राजेश्वर सिंह ने रविवार को मामचारी , अतैवा , राजौर एवं कैलादेवी में मतदान केन्द्रों का
निरीक्षण किया। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर अक्षय गोदारा तथा
पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल भी उनके साथ मौजूद रहे।
निरीक्षण के दौरान राज्य निर्वाचन
आयुक्त ने मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं के लिए की गई मूलभूत व्यवस्थाओं को देखा।
उन्होंने केन्द्रों पर पेयजल , बिजली , पर्याप्त प्रकाश , शौचालय , साफ-सफाई , छाया तथा दिव्यांग और वरिष्ठ मतदाताओं
के लिए रैम्प एवं व्हीलचेयर की उपलब्धता की जांच की। उन्होंने निर्देश दिए कि
मतदान के दिन किसी भी मतदाता को अनावश्यक असुविधा न हो और विशेष आवश्यकता वाले
मतदाताओं के प्रति संवेदनशील एवं सहयोगपूर्ण व्यवहार रखा जाए।
इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं
जिला कलक्टर अक्षय गोदारा ने मतदान केन्द्रों पर की गई प्रशासनिक व्यवस्थाओं ,
मतदान दलों की
रवानगी , सामग्री
वितरण और सेक्टर अधिकारियों की निगरानी व्यवस्था की विस्तृत जानकारी दी। वहीं ,
पुलिस अधीक्षक
लोकेश सोनवाल ने संवेदनशील एवं क्रिटिकल मतदान केन्द्रों पर तैनात किए गए पुलिस
जाब्ते , सुरक्षा
घेरे और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैयार किए गए सुरक्षा प्लान से अवगत
कराया।
राज्य निर्वाचन आयुक्त ने मतदान
केन्द्रों पर प्रवेश और निकास मार्गों को सुगम बनाए रखने , भीड़ नियंत्रण तथा राज्य निर्वाचन आयोग
के दिशा-निर्देशों की अक्षरशः पालना सुनिश्चित करते हुए स्वतंत्र , निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न
कराने के निर्देश दिए। इस दौरान राज्य निर्वाचन आयुक्त ने मतदान केंद्रों पर
उपलब्ध सुविधाओं एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया। साथ ही , उन्होंने जिले में संचालित स्वीप ( SVEEP)
गतिविधियों की
सराहना करते हुए कहा कि इन मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों के सकारात्मक परिणामस्वरूप
जिले के मतदान प्रतिशत में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। निरीक्षण के दौरान रिटर्निंग
अधिकारी (एसडीएम) राकेश कुमार रावत , एडीपीआर धर्मेंद्र कुमार मीणा सहित अन्य
अधिकारी , निर्वाचन
कार्मिक एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।
———
संतोष कुमावत/आकाश
स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान सरकार (जिला जयपुर, जिला करौली) · 15 नवम्बर 2026, 08:27 PM — मूल विज्ञप्ति
Source: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान
Comments close 30 days after publication.