Skip to content
हिन्दी
BREAKING

अब अजमेर घूमने में लगेंगे दो दिन , तीन झीलें , लैपर्ड सफारी , तारागढ़ और नए टूरिस्ट पॉइंट पर्यटकों को करेंगे आकर्षित-श्री देवनानी विधानसभा अध्यक्ष का दीपावली स्नेह मिलन समारोह पत्रकारों से संवाद में बोले -नया अजमेर बन रहा है , विकास में सभी बने भागीदार

Updated:

जयपुर , 15 नवम्बर। अजमेर अब विकास और पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान बनाने की ओर अग्रसर है। आने वाले समय में पर्यटकों को अजमेर घूमने के लिए कम से कम दो दिन का समय निकालना होगा। शहर की तीन झीलें , लैपर्ड सफारी , ऎतिहासिक तारागढ़ और विकसित किए जा रहे नए पर्यटन स्थल पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनेंगे। शिक्षा , पर्यटन , रोजगार , आधारभूत सुविधाओं और आईटी सहित प्रत्येक क्षेत्र में हो रहे विकास कार्य अजमेर को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। यह बात विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने रविवार को आयोजित दीपा

अब अजमेर घूमने में लगेंगे दो दिन , तीन झीलें , लैपर्ड सफारी , तारागढ़ और नए टूरिस्ट पॉइंट पर्यटकों को करेंगे आकर्षित-श्री देवनानी विधानसभा अध्यक्ष का दीपावली स्नेह मिलन समारोह पत्रक

जयपुर , 15 नवम्बर। अजमेर अब विकास और पर्यटन के

क्षेत्र में नई पहचान बनाने की ओर अग्रसर है। आने वाले समय में पर्यटकों को अजमेर

घूमने के लिए कम से कम दो दिन का समय निकालना होगा। शहर की तीन झीलें , लैपर्ड सफारी , ऎतिहासिक तारागढ़ और विकसित किए जा रहे

नए पर्यटन स्थल पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनेंगे। शिक्षा , पर्यटन , रोजगार , आधारभूत सुविधाओं और आईटी सहित

प्रत्येक क्षेत्र में हो रहे विकास कार्य अजमेर को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। यह

बात विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने रविवार को आयोजित दीपावली स्नेह मिलन

समारोह में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही।

विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी ने कहा

कि अजमेर को विकास की नई पहचान दिलाने के लिए सड़क , पेयजल , स्वास्थ्य , खेल और पर्यटन से जुड़े बड़े प्रोजेक्ट

तेजी से आगे बढ़ाए जा रहे हैं। शहर में 40 से अधिक विकास परियोजनाओं पर काम चल रहा है।

इनमें से अधिकांश कार्य इसी वर्ष पूरे होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि अजमेर

के विकास में किसी प्रकार की कमी नहीं रखी जाएगी और इस परिवर्तन में शहर के

प्रत्येक नागरिक को भागीदार बनना चाहिए।

उन्होंने कहा कि अजमेर में लगभग 177 करोड़ रुपए की लागत से सड़क विकास कार्य

स्वीकृत किए गए हैं। इनमें से 107 करोड़ रुपए के कार्य पूरे हो चुके हैं , जबकि 42 करोड़ रुपए के कार्य प्रगतिरत हैं। शेष

कार्य भी जल्द शुरू किए जाएंगे। रिंग रोड की दिशा में 32 करोड़ रुपये की लागत से चार प्रमुख

सड़कों का विकास एवं विस्तार किया जा रहा है। जिससे यातायात व्यवस्था सुगम होगी और

आवागमन में सुविधा मिलेगी।

श्री देवनानी ने कहा कि शहर की पेयजल

समस्या के स्थायी समाधान के लिए अमृत योजना के तहत करीब 270 करोड़ रुपए की योजना के टेंडर हो चुके

हैं तथा कार्य प्रगति पर है। वहीं जल निकासी व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए लगभग 78 करोड़ रुपए के कार्य स्वीकृत किए गए

हैं। इनमें से 28

करोड़ रुपए के कार्य पूरे हो चुके हैं तथा शेष कार्य प्रगतिरत हैं।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं के

विस्तार के लिए शहर में 240 करोड़ रुपए की लागत से सात मंजिला अस्पताल का

निर्माण किया जा रहा है। इसके साथ ही कोटड़ा में लगभग 30 करोड़ रुपए की लागत से सैटेलाइट

अस्पताल का निर्माण भी जल्द पूरा होगा। इन परियोजनाओं से अजमेर में चिकित्सा

सुविधाओं का विस्तार होगा तथा मरीजों को बेहतर उपचार की सुविधाएं स्थानीय स्तर पर

उपलब्ध हो सकेंगी।

उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में

महत्वपूर्ण पहल करते हुए हाथीखेड़ा में 20 करोड़ रुपये की लागत से बालिका सैनिक स्कूल का

निर्माण किया जा रहा है। अब अजमेर भी देश के उन चुनिंदा शहरों के नक्शे में शामिल

होगा , जहां

बालिका सैनिक स्कूल है। इस स्कूल में पहले साल में 200 बालिकाओं को प्रवेश मिलेगा। स्कूल में

बालिकाओं को विश्व स्तरीय आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी।

उन्होंने कहा कि माकड़वाली क्षेत्र में 12 करोड़ रुपये की लागत से मल्टीपर्पज

स्टेडियम का निर्माण किया जा रहा है। लगभग 80 हजार दर्शकों की क्षमता वाला यह

स्टेडियम खेल प्रतियोगिताओं के साथ सामाजिक , धार्मिक एवं अन्य बड़े आयोजनों के लिए

उपयोगी होगा। वहीं , 28

करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन कन्वेंशन सेंटर में 1400 से अधिक व्यक्तियों की क्षमता वाला

सभागार , कैफेटेरिया ,

रेस्टोरेंट एवं

आधुनिक कॉन्फ्रेंस स्पेस विकसित किए जाएंगे। पंचशील क्षेत्र में 42 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक साइंस

पार्क बनाया जा रहा है। इसमें ऑडिटोरियम , प्लेनेटेरियम , एग्जीबिशन हॉल एवं सेमिनार कक्ष जैसी

सुविधाएं होंगी।

श्री देवनानी ने बताया कि ऐतिहासिक

तारागढ़ को संरक्षित करने और पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए डीपीआर

तैयार की जा रही है। यहां भव्य म्यूजियम , चौहान सम्राटों की आदमकद प्रतिमाएं , गार्डन , पार्किंग , कैफे सहित विभिन्न पर्यटन सुविधाएं

विकसित करने की योजना है। इससे तारागढ़ को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पर्यटन

मानचित्र पर नई पहचान मिल सकेगी।

इसी प्रकार प्रकृति प्रेमियों के लिए

लैपर्ड सफारी भी बेहतरीन टूरिस्ट पॉइंट के रूप में विकसित होगी एवं यहाँ तेंदुए ,

हिरण तथा अन्य

कई जंगली जानवर आसानी से दिखेंगे। घाटी क्षेत्र में सनसेट प्वाइंट , सेल्फी प्वाइंट एवं अन्य पर्यटन स्थलों

को नेचुरल लुक के साथ विकसित किए जा रहे हैं। सूरजपोल स्थित सम्राट पृथ्वीराज

चौहान के अस्तबल क्षेत्र को भी व्यू पॉइंट के के साथ पर्यटकों की सुविधा के लिए

विभिन्न स्थलों पर बैठने एवं अल्पाहार की व्यवस्था विकसित किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि वरुण सागर के

सौंदर्यीकरण की योजना के तहत यहां भगवान वरुण की 17 फीट ऊंची एवं लगभग तीन टन वजनी

प्रतिमा स्थापित की जाएगी। इसका लोकार्पण अगले माह प्रस्तावित है। वरुण सागर के

विकास को अजमेर को झीलों की नगरी के रूप में नई पहचान दिलाने की दिशा में

महत्वपूर्ण पहल बताया। आनासागर , वरूण सागर और चौरसियावास झीलों का विकास पर्यटन

को नए पंख देगा।

इसी प्रकार 8.50 करोड़ रुपये की लागत से जयपुर रोड पर

भव्य प्रवेश द्वार एवं सौंदर्यीकरण कार्य किया जा रहा है। प्रवेश द्वार पर

तीर्थराज पुष्कर , भगवान

झूलेलाल , सम्राट

अजयराज , सम्राट

पृथ्वीराज एवं स्वामी दयानंद की प्रतिमाएं अंकित होंगी। यह अजमेर की ऎतहासिक ,

धार्मिक एवं

सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक बनेगा।

श्री देवनानी ने कहा कि अजमेर में हो

रहे विकास कार्य आने वाले समय में शहर की तस्वीर और तकदीर बदलेंगे। पर्यटन ,

आधारभूत

सुविधाओं और रोजगार के नए अवसरों के माध्यम से अजमेर को एक विकसित एवं आकर्षक शहर

बनाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने सभी से इस विकास यात्रा में सकारात्मक

सहयोग एवं सहभागिता निभाने का आह्वान किया।

--

भानुप्रताप/आकाश

स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान सरकार (जिला अजमेर, जिला जयपुर) · 15 नवम्बर 2026, 08:24 PM — मूल विज्ञप्ति

Source: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News

​ राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह ने मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण ​ सरपंच एवं वार्ड पंच चुनाव के लिए बुनियादी सुविधाओं एवं सुरक्षा प्रबंधों का लिया जायजा ​ वरिष्ठ नागरिकों

​ राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह ने मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण ​ सरपंच एवं वार्ड पंच चुनाव के लिए बुनियादी सुविधाओं एवं सुरक्षा प्रबंधों का लिया जायजा ​ वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांग मतदाताओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखने के दिए निर्देश

Rajasthan
राष्ट्र की मजबूती के लिए घर वापसी अभियान जारी रखें - श्री देवनानी स्वामी श्रद्धानंद बलिदान शताब्दी समारोह में विधानसभा अध्यक्ष ने किया आह्वान , महर्षि दयानंद मार्ग का जल्द होगा लोक

राष्ट्र की मजबूती के लिए घर वापसी अभियान जारी रखें - श्री देवनानी स्वामी श्रद्धानंद बलिदान शताब्दी समारोह में विधानसभा अध्यक्ष ने किया आह्वान , महर्षि दयानंद मार्ग का जल्द होगा लोकार्पण

Rajasthan