Skip to content
हिन्दी
BREAKING

जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों का डेटाबेस तैयार करने के निर्देश

Updated:

सीकर, 15 नवम्बर। जनगणना 2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या गणना) की तैयारियों के तहत प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों के चयन, नियुक्ति एवं डेटाबेस संधारण को लेकर प्रमुख जनगणना अधिकारी एवं जिला कलक्टर आशीष मोदी ने समस्त चार्ज जनगणना अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। आदेशानुसार जनगणना 2027 के द्वितीय चरण का फील्ड कार्य जनवरी-फरवरी 2027 में पूर्ण किया जाना प्रस्तावित है। इसके बाद 1 से 5 मार्च 2027 तक पुनरीक्षण दौर आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य को समयबद्ध एवं त्रु

सीकर, 15 नवम्बर। जनगणना 2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या गणना) की तैयारियों के तहत प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों के चयन, नियुक्ति एवं डेटाबेस संधारण को लेकर प्रमुख जनगणना अधिकारी एवं जिला कलक्टर आशीष मोदी ने समस्त चार्ज जनगणना अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

आदेशानुसार जनगणना 2027 के द्वितीय चरण का फील्ड कार्य जनवरी-फरवरी 2027 में पूर्ण किया जाना प्रस्तावित है। इसके बाद 1 से 5 मार्च 2027 तक पुनरीक्षण दौर आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य को समयबद्ध एवं त्रुटिरहित संपन्न करवाने के लिए प्रथम चरण में संतोषजनक कार्य करने वाले प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को प्राथमिकता के आधार पर द्वितीय चरण में भी यथावत रखने के निर्देश दिए गए हैं। जिन कार्मिकों का कार्य संतोषजनक नहीं रहा अथवा जिन्हें प्रशासनिक कारणों से बदलना आवश्यक है, उनके स्थान पर नए योग्य कार्मिकों का चयन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि गर्भवती महिला, दिव्यांग, 58 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके, गंभीर बीमारी से ग्रसित, न्यायालय से स्थगन प्राप्त एवं स्थानान्तरणाधीन कार्मिकों को जनगणना कार्य से मुक्त रखा जाएगा। प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों के चयन में संबंधित चार्ज के क्षेत्राधिकार में आने वाले विभागों एवं कार्यालयों के कार्मिकों को प्राथमिकता दी जाएगी। क्षेत्राधिकार से बाहर के कार्मिकों के चयन के लिए जिला स्तर से पूर्व अनुमोदन लेना अनिवार्य होगा। प्रशिक्षण के बाद किसी भी कार्मिक की ड्यूटी बिना पूर्व अनुमति के नहीं लगाई जाएगी और न ही हटाई जाएगी।

पर्याप्त संख्या में शिक्षकों की उपलब्धता नहीं होने पर केन्द्र एवं राज्य सरकार के अन्य विभागों के समकक्ष स्तर के कार्मिकों का चयन किया जा सकेगा। अत्यावश्यक सेवाओं से जुड़े कार्मिकों को जनगणना कार्य में नियोजित नहीं करने के निर्देश भी दिए गए हैं। नियुक्ति आदेश संबंधित कार्मिकों को विभागाध्यक्षों एवं कार्यालय प्रमुखों के माध्यम से भिजवाकर विधिवत पावती प्राप्त करने तथा रिकॉर्ड संधारित करने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रमुख जनगणना अधिकारी एवं जिला कलेक्टर ने द्वितीय चरण के लिए प्रगणक ब्लॉक (ईबी) एवं पर्यवेक्षीय सर्किल आवंटन तथा प्रशिक्षण की कार्ययोजना समय रहते तैयार करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही 10 प्रतिशत प्रशिक्षित प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को अनिवार्य रूप से आरक्षित रखने तथा सभी विद्यालयों से समान अनुपात में कार्मिकों का चयन सुनिश्चित करने को कहा है, ताकि विद्यालयों का नियमित कार्य प्रभावित नहीं हो।

उन्होंने निर्देशित किया कि चार्ज स्तर पर ब्लॉकों का गठन पूर्ण होने के बाद वास्तविक प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों की संख्या के आधार पर ही सीएमएमएस पोर्टल पर पंजीयन तथा व्यक्तिगत नियुक्ति आदेश जारी किए जाएं। समस्त चार्ज जनगणना अधिकारियों को निर्देशों की पालना करते हुए प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों का डेटाबेस तैयार कर अंतिम सूची जिला कार्यालय को 25 नवम्बर 2026 तक भिजवाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान सरकार (जिला सीकर) · 15 नवम्बर 2026, 07:49 PM — मूल विज्ञप्ति

Source: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News

​ राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह ने मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण ​ सरपंच एवं वार्ड पंच चुनाव के लिए बुनियादी सुविधाओं एवं सुरक्षा प्रबंधों का लिया जायजा ​ वरिष्ठ नागरिकों

​ राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह ने मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण ​ सरपंच एवं वार्ड पंच चुनाव के लिए बुनियादी सुविधाओं एवं सुरक्षा प्रबंधों का लिया जायजा ​ वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांग मतदाताओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखने के दिए निर्देश

Rajasthan
अब अजमेर घूमने में लगेंगे दो दिन , तीन झीलें , लैपर्ड सफारी , तारागढ़ और नए टूरिस्ट पॉइंट पर्यटकों को करेंगे आकर्षित-श्री देवनानी विधानसभा अध्यक्ष का दीपावली स्नेह मिलन समारोह पत्रक

अब अजमेर घूमने में लगेंगे दो दिन , तीन झीलें , लैपर्ड सफारी , तारागढ़ और नए टूरिस्ट पॉइंट पर्यटकों को करेंगे आकर्षित-श्री देवनानी विधानसभा अध्यक्ष का दीपावली स्नेह मिलन समारोह पत्रकारों से संवाद में बोले -नया अजमेर बन रहा है , विकास में सभी बने भागीदार

Rajasthan
राष्ट्र की मजबूती के लिए घर वापसी अभियान जारी रखें - श्री देवनानी स्वामी श्रद्धानंद बलिदान शताब्दी समारोह में विधानसभा अध्यक्ष ने किया आह्वान , महर्षि दयानंद मार्ग का जल्द होगा लोक

राष्ट्र की मजबूती के लिए घर वापसी अभियान जारी रखें - श्री देवनानी स्वामी श्रद्धानंद बलिदान शताब्दी समारोह में विधानसभा अध्यक्ष ने किया आह्वान , महर्षि दयानंद मार्ग का जल्द होगा लोकार्पण

Rajasthan