सीकर 15 नवम्बर। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर आशीष मोदी ने बताया कि पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तहत चतुर्थ चरण में जिले की पांच पंचायत समितियों बलांरा, फतेहपुर, लक्ष्मणगढ़, नेछवा, रामगढ़ शेखावाटी की 123 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के निर्वाचन के लिए नामांकन, संवीक्षा एवं नाम वापसी की प्रक्रिया पूर्ण हो गई है।

उन्होंने बताया कि सरपंच पद के निर्वाचन के लिए नामांकन प्रक्रिया के दौरान कुल 951 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। प्राप्त नामांकन पत्रों की संवीक्षा के बाद 947 अभ्यर्थियों के नामांकन वैध पाए गए। नाम वापसी की प्रक्रिया के दौरान 242 अभ्यर्थियों ने अपने नाम वापस ले लिए, जबकि 1 अभ्यर्थी निर्विरोध निर्वाचित हुआ। इस प्रकार नामांकन एवं नाम वापसी की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद सरपंच पद के लिए कुल 704 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में हैं। ...................

स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान सरकार (जिला सीकर) · 15 नवम्बर 2026, 07:49 PM — मूल विज्ञप्ति