
जयपुर, 14 नवंबर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार जन शिकायतों के समयबद्ध समाधान को प्राथमिकता दे रही है। इसी क्रम में मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास ने शनिवार को राजस्थान संपर्क 181 केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने वीडियो कॉल पर पाँच परिवादियों की समस्याएँ सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।
सीकर जिले के एक विद्यालय में छात्राओं के साथ अनुचित स्पर्श की शिकायत पर मुख्य सचिव ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग के संबंधित अधिकारी को सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में सुरक्षित और असुरक्षित स्पर्श की पहचान के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाए और विद्यार्थियों के साथ शिक्षकों तथा अभिभावकों को भी इससे जोड़ा जाए।
