


जयपुर/अलवर, 14 नवम्बर। राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने शनिवार को टेल्को सर्किल स्थित हरीश हॉस्पिटल के ऑडिटोरियम में आयोजित हैरीकॉन-2026 के तीसरे संस्करण कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलन कर विधिवित शुभारम्भ किया।
राज्यपाल श्री बागडे ने चिकित्सा शिक्षा के अनुसंधानों एवं नवीन आयामों के लिए आयोजित हैरीकॉन-2026 के तीसरे संस्करण के आयोजन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आमजन को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करने के लिए चिकित्सा क्षेत्र में केवल क्लिनिकल दक्षता के साथ बल्कि नवीन शोधों की आवश्यकता है। उन्होंने चिकित्सा क्षेत्रा में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उपयोग पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्तमान समय कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) का है, इससे मरीजों के उपचार में काफी सुगमता हो रही है। उन्होंने कहा कि चिकित्सा पद्धति में मशीनें सहायक सिद्ध तो हो सकती हैं लेकिन चिकित्सकों का स्थान नहीं ले सकती, क्योंकि मानवीय संवेदनाएं एवं भावनाएं चिकित्सकीय परामर्श में महत्वपूर्ण स्थान रखती है।
