
युवाओं में खेल भावना, शारीरिक दक्षता, अनुशासन एवं नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मेरा युवा भारत के तत्वावधान में राजकीय महाविद्यालय गंगापुर सिटी में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। पूरे आयोजन के दौरान खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। विभिन्न प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने जीत के लिए पूरा दमखम लगाया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य रामकेश मीणा उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। खेलों से युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, सहयोग और नेतृत्व की भावना विकसित होती है। विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेल गतिविधियों में भी नियमित रूप से भाग लेना चाहिए।
