राष्ट्रवाद की ज्योति जलाये – श्री देवनानी श्री देवनानी ने एबीवीपी कार्यालय में सौर ऊर्जा सयंत्र का किया लोकार्पण —स्पीकर श्री देवनानी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के दीपावली स्नेह मिलन समारोह में सम्मिलित हुए
जयपुर, 05 नवंबर। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि युवा राष्ट्रवाद की ज्योति जलाये भारत का राष्ट्रवादी युवा जागरूक है। वे सक्रिय रहकर आगे आएं और राष्ट्र विरोधी शक्तियों का मुंह तोड जवाब दे। श्री देवनानी ने कहा कि जेनजी के नाम से भ्रम फैला रही ताकतों से भी सावधान रहें। अपनी क्षमता का उपयोग राष्ट्र के लिए करें। संवाद करें, आपसी सहमती बनाएं और सकारात्मक ढंग से अपनी बात लोगों के मध्य रखें। श्री देवनानी गुरूवार को यहां जनता कॉलोनी स्थित एबीवीपी में आयोजित दीपावली स्ने