

जयपुर, 05 नवंबर। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि युवा राष्ट्रवाद की ज्योति जलाये भारत का राष्ट्रवादी युवा जागरूक है। वे सक्रिय रहकर आगे आएं और राष्ट्र विरोधी शक्तियों का मुंह तोड जवाब दे। श्री देवनानी ने कहा कि जेनजी के नाम से भ्रम फैला रही ताकतों से भी सावधान रहें। अपनी क्षमता का उपयोग राष्ट्र के लिए करें। संवाद करें, आपसी सहमती बनाएं और सकारात्मक ढंग से अपनी बात लोगों के मध्य रखें।
श्री देवनानी गुरूवार को यहां जनता कॉलोनी स्थित एबीवीपी में आयोजित दीपावली स्नेह मिलन समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। श्री देवनानी ने कार्यालय में नवनिर्मित 25 वॉट के सौर ऊर्जा सयंत्र का लोकार्पण किया। श्री देवनानी ने इस अवसर पर आयोजित चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया। श्री देवनानी ने इस मौके पर श्री अजय, महापौर श्री सुनील कोठारी, उप महापौर श्रीमती सरोज कंवर सहित नवनिर्वाचित पार्षदों का शॉल ओढाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनन्दन किया। श्री देवनानी ने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारम्भ किया।
