जिला कलक्टर की अपील
श्रीगंगानगर, 6 नवम्बर। जिला कलक्टर व जिला मजिस्टेªट डाॅ. अमित यादव ने दीपावली के पावन पर्व पर सुरक्षा की दृष्टि से समस्त नागरिकों से अपील की है कि माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा पटाखों के संबंध में लगाई गई शर्तों की पालना करनी होगी। कोई भी व्यक्ति अपने घरों की छतों पर खाली बोरी, कूड़ा, गैस सिलेण्डर आदि का संग्रहण नहीं करें। छोटे बच्चों को अकेले में पटाखे न चलाने दिये जाये। अभिभावक बच्चों के साथ रहकर बच्चों को पटाखे चलवायंे। खुले स्थान पर पटाखे चलाये जायंे। पटाखे चलाते समय अपने पास पानी, मिट्टी व कम्बल रखें। किसी विपदा की स्थिति से निपटने के लिये फायर बिग्रेड फोन नंबर-101 या दूरभाष नं. 0154-2470101 का उपयोग करें।
-------