राजस्थान सरकार सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय, चूरू ---- पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव— 2026
जिले में दूसरे चरण को लेकर चुनाव में प्रयुक्त होने वाली ईवीएम का द्वितीय रेण्डमाईजेशन 07 नवंबर को
चूरू, 05 नवंबर। जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) अभिषेक सुराणा की अध्यक्षता में 07 नवंबर, 2026 को सवेरे 10 बजे जिला कलेक्ट्रेट सभागार (आपणी योजना) कार्यालय में जिले में पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव— 2026 के दूसरे चरण को लेकर चुनाव में प्रयुक्त होने वाली ईवीएम का संबंधित पंचायत समिति के मतदान केन्द्रवार ईवीएम आवंटन करने के लिए द्वितीय रेण्डमाईजेशन किया जाएगा।