Skip to content
हिन्दी
BREAKING

पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव— 2026 जिले में दूसरे चरण को लेकर चुनाव में प्रयुक्त होने वाली ईवीएम का द्वितीय रेण्डमाईजेशन 07 नवंबर को

Updated:

राजस्थान सरकार सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय, चूरू ---- पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव— 2026 जिले में दूसरे चरण को लेकर चुनाव में प्रयुक्त होने वाली ईवीएम का द्वितीय रेण्डमाईजेशन 07 नवंबर को चूरू, 05 नवंबर। जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) अभिषेक सुराणा की अध्यक्षता में 07 नवंबर, 2026 को सवेरे 10 बजे जिला कलेक्ट्रेट सभागार (आपणी योजना) कार्यालय में जिले में पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव— 2026 के दूसरे चरण को लेकर चुनाव में प्रयुक्त होने वाली ईवीएम का संबंधित पंचायत समिति के मतदान केन्द्रवार ईव

राजस्थान सरकार सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय, चूरू ---- पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव— 2026

जिले में दूसरे चरण को लेकर चुनाव में प्रयुक्त होने वाली ईवीएम का द्वितीय रेण्डमाईजेशन 07 नवंबर को

चूरू, 05 नवंबर। जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) अभिषेक सुराणा की अध्यक्षता में 07 नवंबर, 2026 को सवेरे 10 बजे जिला कलेक्ट्रेट सभागार (आपणी योजना) कार्यालय में जिले में पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव— 2026 के दूसरे चरण को लेकर चुनाव में प्रयुक्त होने वाली ईवीएम का संबंधित पंचायत समिति के मतदान केन्द्रवार ईवीएम आवंटन करने के लिए द्वितीय रेण्डमाईजेशन किया जाएगा।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी अर्पिता सोनी ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान जयपुर द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार जिले में द्वितीय चरण (आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम में चतुर्थ चरण) में जिले की पंचायत समिति सुजानगढ़, तारानगर पूर्व, तारानगर पश्चिम (भालेरी) मुख्यालय तारानगर, रतनगढ़, चूरू, चूरू उत्तर (मुख्यालय चूरू) के लिए जिला परिषद सदस्यों व पंचायत समिति सदस्यों का मतदान 14 नवंबर, 2026 को होना हैं। उन्होंने बताया कि इस संदर्भ में 26 अक्टूबर, 2026 को दूसरे चरण के चुनावों में प्रयुक्त होने वाली ईवीएम मशीनों के प्रथम रेण्डमाईजेशन में पंचायत समितिवार मतदान केन्द्र का 130 प्रतिशत ईवीएम (रिजर्व सहित) का आवंटन किया जा चुका है। रेण्डमाईजेशन प्रक्रिया के अगले क्रम में द्वितीय चरण के चुनाव में प्रयुक्त होने वाली ईवीएम का संबंधित पंचायत समिति के मतदान केन्द्रवार ईवीएम आवंटन करने के लिए द्वितीय रेण्डमाईजेशन दिनांक 07 नवंबर, 2026 को किया जाएगा। उन्होंने रेण्डमाईजेशन प्रक्रिया के दौरान राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियोें को उपस्थित रहने का आग्रह किया है।

---

(समाचार/मनीष कुमार/जनसम्पर्क अधिकारी/सू.ज.का., चूरू) ---

संलग्न दस्तावेज़: फाइल 1

स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान सरकार (जिला चूरू) · 05 नवम्बर 2026, 09:18 PM — मूल विज्ञप्ति

Source: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News

पंचायतीराज आम चुनाव-2026: जिला निर्वाचन अधिकारी एवं एसपी ने 53 मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण 
  बृजनगर, कामां एवं पहाड़ी पंचायत समिति क्षेत्रों में मतदान व्यवस्थाओं का लिया जायजा

पंचायतीराज आम चुनाव-2026: जिला निर्वाचन अधिकारी एवं एसपी ने 53 मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण  बृजनगर, कामां एवं पहाड़ी पंचायत समिति क्षेत्रों में मतदान व्यवस्थाओं का लिया जायजा, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान के लिए प्रशासन-पुलिस की मुस्तैदी सुनिश्चित

Rajasthan

पंचायतीराज आम चुनाव-2026: डीग एवं कुम्हेर पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए 416 अभ्यर्थियों के नामांकन वैध  दोनों पंचायत समितियों के 54 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए 535 नामांकन पत्र हुए प्रस्तुत, संवीक्षा के बाद 416 अभ्यर्थी वैध रूप से नामांकित

Rajasthan