Skip to content
हिन्दी
BREAKING

पंचायतीराज आम चुनाव के तृतीय चरण में सरपंच पदों के लिए 90.12 प्रतिशत रहा अंतिम मतदान, सांगानेर में सर्वाधिक 91.90 प्रतिशत तथा माधोराजपुरा में 91.48 प्रतिशत मतदान

Updated:

जयपुर, 05 नवंबर। पंचायतीराज आम चुनाव के तृतीय चरण के तहत जयपुर जिले की पांच पंचायत समितियों की 133 ग्राम पंचायतों में सरपंच पदों के लिए गुरुवार को मतदान संपन्न हुआ। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) संदेश नायक ने बताया कि अंतिम रूप से जिले में कुल 90.12 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इस दौरान कुल 3,74,816 मतदाताओं में से 3,37,795 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने बताया कि पंचायत समिति क्षेत्रवार प्राप्त अंतिम आंकड़ों के अनुसार चाकसू में 90.17 प्रतिशत, कोटखावदा में 86.70 प्रतिशत,

पंचायतीराज आम चुनाव के तृतीय चरण में सरपंच पदों के लिए 90.12 प्रतिशत रहा अंतिम मतदान, सांगानेर में सर्वाधिक 91.90 प्रतिशत तथा माधोराजपुरा में 91.48 प्रतिशत मतदान

जयपुर, 05 नवंबर। पंचायतीराज आम चुनाव के तृतीय चरण के तहत जयपुर जिले की पांच पंचायत समितियों की 133 ग्राम पंचायतों में सरपंच पदों के लिए गुरुवार को मतदान संपन्न हुआ।

जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) संदेश नायक ने बताया कि अंतिम रूप से जिले में कुल 90.12 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इस दौरान कुल 3,74,816 मतदाताओं में से 3,37,795 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

उन्होंने बताया कि पंचायत समिति क्षेत्रवार प्राप्त अंतिम आंकड़ों के अनुसार चाकसू में 90.17 प्रतिशत, कोटखावदा में 86.70 प्रतिशत, माधोराजपुरा में 91.48 प्रतिशत, फागी में 89.91 प्रतिशत तथा सांगानेर में 91.90 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इनमें सांगानेर पंचायत समिति क्षेत्र में सर्वाधिक 91.90 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि माधोराजपुरा में 91.48 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने  मतदान के समयवार आंकड़ों आंकड़ों की जानकारी देते हुए बताया कि प्रातः 10 बजे तक 22.45 प्रतिशत, दोपहर 1 बजे तक 48.97 प्रतिशत, अपराह्न 3 बजे तक 66.50 प्रतिशत तथा सायं 6 बजे तक 87.91 प्रतिशत मतदान तथा अंतिम रूप से   90.12 प्रतिशत मतदान  दर्ज किया गया। ——————— हेमंत/ब्रजेश

संलग्न दस्तावेज़: फाइल 1

स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान सरकार (जिला जयपुर) · 05 नवम्बर 2026, 10:38 PM — मूल विज्ञप्ति

Source: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News

पंचायतीराज आम चुनाव-2026: जिला निर्वाचन अधिकारी एवं एसपी ने 53 मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण 
  बृजनगर, कामां एवं पहाड़ी पंचायत समिति क्षेत्रों में मतदान व्यवस्थाओं का लिया जायजा

पंचायतीराज आम चुनाव-2026: जिला निर्वाचन अधिकारी एवं एसपी ने 53 मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण  बृजनगर, कामां एवं पहाड़ी पंचायत समिति क्षेत्रों में मतदान व्यवस्थाओं का लिया जायजा, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान के लिए प्रशासन-पुलिस की मुस्तैदी सुनिश्चित

Rajasthan

पंचायतीराज आम चुनाव-2026: डीग एवं कुम्हेर पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए 416 अभ्यर्थियों के नामांकन वैध  दोनों पंचायत समितियों के 54 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए 535 नामांकन पत्र हुए प्रस्तुत, संवीक्षा के बाद 416 अभ्यर्थी वैध रूप से नामांकित

Rajasthan