Skip to content
हिन्दी
BREAKING

पंचायतीराज आम चुनाव-2026: डीग जिले में सरपंच पद के लिए 89.50 प्रतिशत मतदान*  132 ग्राम पंचायतों में 4 लाख 3 हजार 651 मतदाताओं में से 3 लाख 61 हजार 284 ने किया मताधिकार का प्रयोग; पहाड़ी में सर्वाधिक 90.26 प्रतिशत मतदान

Updated:

डीग, 05 नवंबर। पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के तृतीय चरण के तहत गुरुवार को डीग जिले की बृजनगर, कामां एवं पहाड़ी पंचायत समिति क्षेत्रों की 132 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हुआ। जिले में कुल 89.50 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर मयंक मनीष ने बताया कि जिले की 132 ग्राम पंचायतों में कुल 4 लाख 3 हजार 651 मतदाता पंजीकृत थे, जिनमें से 3 लाख 61 हजार 284 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने बताया कि बृजनगर की 53 ग्राम पंचायतों म

डीग, 05 नवंबर। पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के तृतीय चरण के तहत गुरुवार को डीग जिले की बृजनगर, कामां एवं पहाड़ी पंचायत समिति क्षेत्रों की 132 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हुआ। जिले में कुल 89.50 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर मयंक मनीष ने बताया कि जिले की 132 ग्राम पंचायतों में कुल 4 लाख 3 हजार 651 मतदाता पंजीकृत थे, जिनमें से 3 लाख 61 हजार 284 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने बताया कि बृजनगर की 53 ग्राम पंचायतों में 1 लाख 51 हजार 99 मतदाताओं में से 1 लाख 35 हजार 386 मतदाताओं ने मतदान किया। यहां 89.60 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

इसी प्रकार कामां की 40 ग्राम पंचायतों में कुल 1 लाख 22 हजार 851 मतदाताओं में से 1 लाख 8 हजार 829 मतदाताओं ने मतदान किया। यहां 88.59 प्रतिशत मतदान हुआ। पहाड़ी की 39 ग्राम पंचायतों में कुल 1 लाख 29 हजार 701 मतदाताओं में से 1 लाख 17 हजार 69 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। यहां सर्वाधिक 90.26 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान सरकार (जिला डीग) · 06 नवम्बर 2026, 12:07 PM — मूल विज्ञप्ति

Source: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News

पंचायतीराज आम चुनाव-2026: जिला निर्वाचन अधिकारी एवं एसपी ने 53 मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण 
  बृजनगर, कामां एवं पहाड़ी पंचायत समिति क्षेत्रों में मतदान व्यवस्थाओं का लिया जायजा

पंचायतीराज आम चुनाव-2026: जिला निर्वाचन अधिकारी एवं एसपी ने 53 मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण  बृजनगर, कामां एवं पहाड़ी पंचायत समिति क्षेत्रों में मतदान व्यवस्थाओं का लिया जायजा, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान के लिए प्रशासन-पुलिस की मुस्तैदी सुनिश्चित

Rajasthan

पंचायतीराज आम चुनाव-2026: डीग एवं कुम्हेर पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए 416 अभ्यर्थियों के नामांकन वैध  दोनों पंचायत समितियों के 54 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए 535 नामांकन पत्र हुए प्रस्तुत, संवीक्षा के बाद 416 अभ्यर्थी वैध रूप से नामांकित

Rajasthan