



जयपुर, 05 नवंबर। पंचायतीराज आम चुनाव के तृतीय चरण के तहत जयपुर जिले की पांच पंचायत समितियों की 133 ग्राम पंचायतों में सरपंच पदों के लिए गुरुवार को मतदान संपन्न हुआ।
जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) संदेश नायक ने बताया कि अंतिम रूप से जिले में कुल 90.12 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इस दौरान कुल 3,74,816 मतदाताओं में से 3,37,795 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
