मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग

पंचायतीराज आम चुनाव-2026: जिला निर्वाचन अधिकारी एवं एसपी ने 53 मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण  बृजनगर, कामां एवं पहाड़ी पंचायत समिति क्षेत्रों में मतदान व्यवस्थाओं का लिया जायजा, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान के लिए प्रशासन-पुलिस की मुस्तैदी सुनिश्चित

अपडेट:

डीग, 05 नवंबर। पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के तृतीय चरण के तहत गुरुवार को जिले की बृजनगर, कामां एवं पहाड़ी पंचायत समिति क्षेत्रों में सरपंच एवं वार्ड पंच पदों के लिए हो रहे मतदान के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर मयंक मनीष तथा जिला पुलिस अधीक्षक कांबले शरण गोपीनाथ ने विभिन्न मतदान केंद्रों का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने 16 मतदान केंद्रों पर कुल 53 बूथों का जायजा लेकर मतदान व्यवस्थाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रसिय

शेयर करें
पंचायतीराज आम चुनाव-2026: जिला निर्वाचन अधिकारी एवं एसपी ने 53 मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण 
  बृजनगर, कामां एवं पहाड़ी पंचायत समिति क्षेत्रों में मतदान व्यवस्थाओं का लिया जायजा

डीग, 05 नवंबर। पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के तृतीय चरण के तहत गुरुवार को जिले की बृजनगर, कामां एवं पहाड़ी पंचायत समिति क्षेत्रों में सरपंच एवं वार्ड पंच पदों के लिए हो रहे मतदान के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर मयंक मनीष तथा जिला पुलिस अधीक्षक कांबले शरण गोपीनाथ ने विभिन्न मतदान केंद्रों का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने 16 मतदान केंद्रों पर कुल 53 बूथों का जायजा लेकर मतदान व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रसिया के 3, महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय सुन्द्रावली के 4, महात्मा गांधी गवर्नमेंट स्कूल मुड़िया के 3, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पुनाय के 3, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बेला के 2, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय झांतली के 2, महात्मा गांधी गवर्नमेंट स्कूल जोतरुहल्ला के 4, महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय लाडमका के 3, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धीमरी के 3, श्री बाबूनाथ स्वामी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जुरहरा के 6, महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय पाई के 3, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सोनोखर के 3, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कलावटा के 3, महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय कठोल के 4, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लाडलाका के 2 तथा महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय सहसन के 5 मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।

जिला निर्वाचन अधिकारी मयंक मनीष ने बताया कि तृतीय चरण के पंचायतीराज आम चुनाव के तहत जिले की पहाड़ी, बृजनगर एवं कामां पंचायत समिति क्षेत्रों में सरपंच एवं वार्ड पंच पदों के लिए प्रातः 7 बजे से बैलेट पेपर के माध्यम से मतदान कराया जा रहा है। जिला पुलिस अधीक्षक के साथ संयुक्त रूप से विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी स्थानों पर शांतिपूर्ण मतदान हो रहा है तथा मतदाता बड़ी संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए पहुंच रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं निर्भीक ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन एवं पुलिस पूरी तरह मुस्तैद हैं। मतदान के साथ-साथ मतदान के पश्चात होने वाली मतगणना के लिए भी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। जिला प्रशासन का प्रयास है कि संपूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो।

स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान सरकार (जिला डीग) · 06 नवम्बर 2026, 12:15 PM — मूल विज्ञप्ति

स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान

शेयर करें

टिप्पणियां

0 / 1200

टिप्पणियां प्रकाशन के 30 दिन बाद बंद हो जाती हैं।

संबंधित खबरें

पंचायतीराज आम चुनाव-2026: डीग एवं कुम्हेर पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए 416 अभ्यर्थियों के नामांकन वैध  दोनों पंचायत समितियों के 54 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए 535 नामांकन पत्र हुए प्रस्तुत, संवीक्षा के बाद 416 अभ्यर्थी वैध रूप से नामांकित

राजस्थान

पंचायतीराज आम चुनाव-2026: डीग जिले में सरपंच पद के लिए 89.50 प्रतिशत मतदान*  132 ग्राम पंचायतों में 4 लाख 3 हजार 651 मतदाताओं में से 3 लाख 61 हजार 284 ने किया मताधिकार का प्रयोग; पहाड़ी में सर्वाधिक 90.26 प्रतिशत मतदान

राजस्थान