डीग, 05 नवंबर। पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के तहत डीग एवं कुम्हेर पंचायत समिति सदस्य निर्वाचन क्षेत्रों में नामांकन पत्रों की संवीक्षा के बाद कुल 416 अभ्यर्थियों के नामांकन वैध पाए गए हैं। दोनों पंचायत समितियों के 54 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए कुल 535 नामांकन पत्र प्रस्तुत किए गए थे।

जिला निर्वाचन अधिकारी मयंक मनीष ने बताया कि डीग पंचायत समिति क्षेत्र में 235 नामांकन पत्र प्रस्तुत किए गए, जिनमें 196 अभ्यर्थी शामिल थे। संवीक्षा के बाद यहां 190 नामांकन वैध पाए गए। इसी प्रकार कुम्हेर पंचायत समिति क्षेत्र में 300 नामांकन पत्र प्रस्तुत किए गए, जिनमें 229 अभ्यर्थी शामिल थे। संवीक्षा के बाद यहां 226 अभ्यर्थियों के नामांकन वैध पाए गए। दोनों पंचायत समितियों को मिलाकर कुल 72 नामांकन पत्र अस्वीकृत तथा 47 नामांकन पत्र डिस्कार्ड किए गए। इस प्रकार संवीक्षा के बाद डीग में 190 तथा कुम्हेर में 226 सहित कुल 416 अभ्यर्थियों के नामांकन वैध पाए गए हैं।

स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान सरकार (जिला डीग) · 06 नवम्बर 2026, 12:10 PM — मूल विज्ञप्ति