मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग

पंचायतीराज आम चुनाव के तृतीय चरण में सरपंच एवं वार्ड पंच पदों के लिए मतदान संपन्न —चाकसू, कोटखावदा, माधोराजपुरा, फागी एवं सांगानेर की 133 ग्राम पंचायतों में हुआ मतदान —जिला निर्वाचन अधिकारी संदेश नायक ने मतदाताओं का जताया आभार, निर्वाचन कार्य में सहयोग के लिए अधिकारियों एवं कार्मिकों की सराहना की

अपडेट:

जयपुर, 05 नवंबर। पंचायतीराज आम चुनाव के तृतीय चरण के तहत गुरुवार को जयपुर जिले की पांच पंचायत समितियों चाकसू, कोटखावदा, माधोराजपुरा, फागी एवं सांगानेर की 133 ग्राम पंचायतों में सरपंच एवं वार्ड पंच पदों के लिए मतदान संपन्न हुआ। मतदान प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए निर्वाचन कार्य में नियुक्त अधिकारियों एवं कार्मिकों ने अपने दायित्वों का निर्वहन किया। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) संदेश नायक ने निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों से मतदान प्रक्रिया एवं व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए आवश

शेयर करें

जयपुर, 05 नवंबर। पंचायतीराज आम चुनाव के तृतीय चरण के तहत गुरुवार को जयपुर जिले की पांच पंचायत समितियों चाकसू, कोटखावदा, माधोराजपुरा, फागी एवं सांगानेर की 133 ग्राम पंचायतों में सरपंच एवं वार्ड पंच पदों के लिए मतदान संपन्न हुआ। मतदान प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए निर्वाचन कार्य में नियुक्त अधिकारियों एवं कार्मिकों ने अपने दायित्वों का निर्वहन किया।

जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) संदेश नायक ने निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों से मतदान प्रक्रिया एवं व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि मतदान प्रक्रिया के दौरान सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित रखी जाएं तथा निर्वाचन संबंधी कार्य निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप संपन्न कराए जाएं।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान प्रक्रिया में उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाने वाले सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती में प्रत्येक मतदाता की सहभागिता महत्वपूर्ण है। मतदाताओं के सहयोग एवं सक्रिय भागीदारी से निर्वाचन प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में महत्वपूर्ण योगदान मिला है।

उन्होंने निर्वाचन कार्य में लगे सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिसकर्मियों एवं अन्य कार्मिकों के प्रयासों की सराहना करते हुए निर्वाचन प्रक्रिया में सहयोग देने वाले आमजन का भी आभार व्यक्त किया। —————— हेमंत/ब्रजेश

संलग्न दस्तावेज़: फाइल 1

स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान सरकार (जिला जयपुर) · 05 नवम्बर 2026, 08:34 PM — मूल विज्ञप्ति

स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान

शेयर करें

टिप्पणियां

0 / 1200

टिप्पणियां प्रकाशन के 30 दिन बाद बंद हो जाती हैं।

संबंधित खबरें

पंचायतीराज आम चुनाव-2026: जिला निर्वाचन अधिकारी एवं एसपी ने 53 मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण 
  बृजनगर, कामां एवं पहाड़ी पंचायत समिति क्षेत्रों में मतदान व्यवस्थाओं का लिया जायजा

पंचायतीराज आम चुनाव-2026: जिला निर्वाचन अधिकारी एवं एसपी ने 53 मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण  बृजनगर, कामां एवं पहाड़ी पंचायत समिति क्षेत्रों में मतदान व्यवस्थाओं का लिया जायजा, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान के लिए प्रशासन-पुलिस की मुस्तैदी सुनिश्चित

राजस्थान

पंचायतीराज आम चुनाव-2026: डीग एवं कुम्हेर पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए 416 अभ्यर्थियों के नामांकन वैध  दोनों पंचायत समितियों के 54 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए 535 नामांकन पत्र हुए प्रस्तुत, संवीक्षा के बाद 416 अभ्यर्थी वैध रूप से नामांकित

राजस्थान