मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग

राष्ट्रीय दशहरा मेला 2026— ​ऐतिहासिक "चंबल केसरी दंगल" का भव्य समापन: अलवर के साहिल और हनुमानगढ़ की मोनिका ने जीते महामुकाबले, विजेताओं को मिला 13 लाख का नकद इनाम और 11 क्विंटल घी उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा एवं नगरीय विकास मंत्री ने दिए पुरस्कार, खिलाड़ियों का बढ़ाया मनोबल

अपडेट:

जयपुर, 4 नवंबर। राष्ट्रीय दशहरा मेला 2026 के अंतर्गत श्रीराम रंगमंच पर आयोजित राज्य स्तरीय 'चंबल केसरी दंगल' का बुधवार को रोमांचक और भव्य समापन हुआ।​ समापन समारोह के मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा रहे, जबकि अध्यक्षता राज्य मंत्री, नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन विभाग (स्वतंत्र प्रभार) झाबर सिंह खर्रा ने की। दंगल के दौरान कुल 13 लाख रुपये की नकद पुरस्कार राशि और 11 क्विंटल शुद्ध घी वितरित किया गया।  मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री डॉ प्रेमचंद बैरवा ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र और रा

शेयर करें
राष्ट्रीय दशहरा मेला 2026— ​ऐतिहासिक "चंबल केसरी दंगल" का भव्य समापन: अलवर के साहिल और हनुमानगढ़ की मोनिका ने जीते महामुकाबले, विजेताओं को मिला 13 लाख का नकद इनाम और 11 क्विंटल घी

जयपुर, 4 नवंबर। राष्ट्रीय दशहरा मेला 2026 के अंतर्गत श्रीराम रंगमंच पर आयोजित राज्य स्तरीय 'चंबल केसरी दंगल' का बुधवार को रोमांचक और भव्य समापन हुआ।​ समापन समारोह के मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा रहे, जबकि अध्यक्षता राज्य मंत्री, नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन विभाग (स्वतंत्र प्रभार) झाबर सिंह खर्रा ने की। दंगल के दौरान कुल 13 लाख रुपये की नकद पुरस्कार राशि और 11 क्विंटल शुद्ध घी वितरित किया गया।

मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री डॉ प्रेमचंद बैरवा ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र और राज्य सरकार दोनों के स्तर पर खेल और खिलाड़ियों के महत्व को समझते हुए उन्हें भरपूर संबल दिया जा रहा है जिससे खेलों में हमारा प्रदर्शन निरंतर ऊंचाइयां छू रहा है। उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार खिलाड़ियों के सम्बलन और खेलों के प्रोत्साहन के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि हमारे लिए गौरव की बात है कि प्रदेश की बेटियां भी कुश्ती जैसे खेलों में दम खम दिखा रही हैं।

नगरीय विकास मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि खेलों में हमारा देश अब अग्रिम पंक्ति में स्थान बना चुका है। उन्होंने कहा कि खेल अनुशासन और एकाग्रता सिखाते हैं।

​पुरुष फ्री स्टाइल चंबल केसरी: अलवर के साहिल खान ने फाइनल मुकाबले में भरतपुर के दीपक को कड़े संघर्ष के बाद 3-1 से हराकर 'चंबल केसरी' का खिताब अपने नाम किया। इसी प्रकार महिला हाड़ी रानी चंबल केसरी: महिलाओं के वर्ग में हनुमानगढ़ की मोनिका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भीलवाड़ा की क्षीरजा गुर्जर को 3-0 से पराजित कर 'हाड़ी रानी चंबल केसरी' का खिताब जीता।

——————

मुस्तफा/आकाश

संलग्न दस्तावेज़: फाइल 1

स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान सरकार (जिला जयपुर, जिला कोटा) · 04 नवम्बर 2026, 08:23 PM — मूल विज्ञप्ति

स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान

शेयर करें

टिप्पणियां

0 / 1200

टिप्पणियां प्रकाशन के 30 दिन बाद बंद हो जाती हैं।

संबंधित खबरें

सतत खाद्य प्रणालियों को अपनाने का संदेश लेकर प्रदेशभर में आयोजित हुए जागरूकता कार्यक्रम— ब्रिक्स सतत लाइफ स्टाइल वीक के चौथे दिन ‘एडॉप्ट सस्टेनेबल फूड सिस्टम्स'  थीम पर प्रदेशव्यापी गतिविधियों का आयोजन, मोटे अनाज एवं पारंपरिक खाद्यान्नों के उपयोग, खाद्य अपव्यय रोकने और टिकाऊ कृषि पद्धतियों को प्रोत्

राजस्थान

मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की मंशानुरूप गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को प्रोत्साहन - राजस्थान शिक्षा सेतु अभियान से सरकारी स्कूलों में 5 साल बाद बढ़ा रिकॉर्ड नामांकन - CBA में उत्कृष्ट परिणाम और नवाचारी शिक्षण पद्धतियों के लिए शिक्षकों को मिला सम्मान, हर माह होगा उत्कृष्ट शिक्षकों का चयन — एसीएस श्री राज

राजस्थान