Skip to content
हिन्दी
BREAKING

Latest News

सात दिवसीय BRICS Sustainable Lifestyle Week का समापन, ‘Reduce Waste’ के संदेश के साथ दिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प • आरएसपीसीबी में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में कर्मचारियों को कचरा कम करने, संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग एवं 3R सिद्धांत अपनाने के लिए किया प्रेरित • सिंगल यूज प्लास्टिक से बचने, का

जयपुर, 7 नवंबर। पर्यावरण संरक्षण, प्राकृतिक संसाधनों के सतत उपयोग एवं पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित सात दिवसीय ‘BRICS Sustainable Lifestyle Week 2026’ का शनिवार को समापन हुआ। सप्ताह के अंतिम दिन निर्धारित थीम ‘Reduce Waste’ के तहत राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल (आरएसपीसीबी) में विशेष जागरूकता गतिविधि आयोजित की गई। इस दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दैनिक जीवन एवं कार्यस्थल पर अपशिष्ट उत्पादन कम करने तथा पर्यावरण अनुकूल व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित

Rajasthan

पंचायती राज आम चुनाव 2026 चतुर्थ चरण के लिए ईवीएम का रेण्डेमाईजेशन सम्पन्न

राजस्थान सरकार सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय, श्रीगंगानगर पंचायती राज आम चुनाव 2026 चतुर्थ चरण के लिए ईवीएम का रेण्डेमाईजेशन सम्पन्न श्रीगंगानगर, 7 नवम्बर। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पंचायती राज आम चुनाव 2026 के तहत निष्पक्ष, पारदर्शी एवं स्वतंत्र रूप से सम्पन्न करवाने के लिए शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में चतुर्थ चरण के लिए ईवीएम के द्वितीय रेण्डेमाईजेशन की प्रक्रिया जिला निर्वाचन अधिकारी व जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव की अध्यक्षता में पूर्ण हुई। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्धारित सॉफ्

Rajasthan

दीपावली के त्योहार पर अस्पतालों में आपातकालीन सेवाएं और बर्न यूनिट रहेंगी अलर्ट मोड पर, चिकित्सा मंत्री ने दिए निर्देश, आपातकालीन सेवाओं से जुड़े चिकित्सा कर्मियों के अवकाश निरस्त

जयपुर,7 नवम्बर। दीपावली के त्योहार को देखते हुए प्रदेश में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं को पूरी तरह मुस्तैद रखने के निर्देश दिए गए हैं। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों में आपातकालीन सेवाओं और बर्न यूनिट को अलर्ट मोड पर रखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं से जुड़े चिकित्सा कर्मियों के अवकाश निरस्त करने के निर्देश भी दिए गए हैं। चिकित्सा मंत्री ने कहा कि दीपावली के दौरान पटाखों से जलने, आगजनी और अन्य दुर्घटनाओं की आ

Rajasthan

डबल इंजन का दम – भजनलाल सरकार में पीएम श्रम योगी मानधन योजना का राजस्थान में विस्तार 2024 – 25 में 5085, 2025 - 26 में 6248 और 2026 – 27 में अब तक 3191 पात्र योजना से जुड़े - दीपावली पर सड़कों पर लक्ष्मी-गणेश के पन्ना और पूजा सामग्री बेचकर आजीविका चलाने वालों को भी संबल दे रही मुख्यमंत्री विश्वकर्मा

दीपावली का त्योहार हो या अन्य पर्व, बाजारों और सड़कों पर छोटी-छोटी दुकानें लगाकर आजीविका चलाने वाले स्ट्रीट वेंडर्स की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। दीपावली पर सड़क किनारे बैठकर अथवा ठेले लगाकर लक्ष्मी-गणेश जी के चित्र, पूजा सामग्री, गन्ने और फल बेचने वाले छोटे व्यापारी भी त्योहार की रौनक बढ़ाते हैं। ये लोग दिनभर मेहनत कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं, लेकिन उम्र बढ़ने के साथ आजीविका और आर्थिक सुरक्षा को लेकर इनके सामने कई चुनौतियां खड़ी हो जाती हैं। ऐसे ही श्रमिकों, स्ट्रीट वेंडर्स और लोक कलाका

Rajasthan