राजस्थान सरकार
सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय, श्रीगंगानगर
पंचायती राज आम चुनाव 2026
Updated:
राजस्थान सरकार सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय, श्रीगंगानगर पंचायती राज आम चुनाव 2026 चतुर्थ चरण के लिए ईवीएम का रेण्डेमाईजेशन सम्पन्न श्रीगंगानगर, 7 नवम्बर। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पंचायती राज आम चुनाव 2026 के तहत निष्पक्ष, पारदर्शी एवं स्वतंत्र रूप से सम्पन्न करवाने के लिए शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में चतुर्थ चरण के लिए ईवीएम के द्वितीय रेण्डेमाईजेशन की प्रक्रिया जिला निर्वाचन अधिकारी व जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव की अध्यक्षता में पूर्ण हुई। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्धारित सॉफ्
राजस्थान सरकार
सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय, श्रीगंगानगर
पंचायती राज आम चुनाव 2026
चतुर्थ चरण के लिए ईवीएम का रेण्डेमाईजेशन सम्पन्न
श्रीगंगानगर, 7 नवम्बर। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पंचायती राज आम चुनाव 2026 के तहत निष्पक्ष, पारदर्शी एवं स्वतंत्र रूप से सम्पन्न करवाने के लिए शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में चतुर्थ चरण के लिए ईवीएम के द्वितीय रेण्डेमाईजेशन की प्रक्रिया जिला निर्वाचन अधिकारी व जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव की अध्यक्षता में पूर्ण हुई।
राज्य निर्वाचन आयोग के निर्धारित सॉफ्टवेयर के माध्यम से जिले में जारी पंचायत चुनाव के तहत जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्य, सरपंच, पंच पदों के लिए चतुर्थ चरण के लिए ईवीएम का द्वितीय रेण्डेमाईजेशन किया गया।
इस अवसर पर बीजेपी से श्री प्रदीप धेरड, आईएनसी से श्री भीमराज डाबी, सीपीआईएम से श्री विजय रेवाड़, एडीएम सतर्कता श्री अश्विन के. पवार, गंगानगर एसडीएम श्री नयन गौतम, सादुलशहर एसडीएम श्री संजय अग्रवाल, करणपुर एसडीएम श्रीमती सुमित्रा बिश्नोई, पदमपुर एसडीएम श्री राजेंद्र कुमार, रायसिंहनगर एसडीएम श्री पूनमचंद, श्रीमती अमिता बिश्नोई, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी श्री परमजीत सिंह, श्री मलकीत सिंह, घड़साना और अनूपगढ़ तहसीलदार सहित अन्य मौजूद रहे। (फोटो सहित)
-----------
स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान सरकार (जिला गंगानगर) · 07 नवम्बर 2026, 04:01 PM — मूल विज्ञप्ति
Source: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान
Comments close 30 days after publication.