Skip to content
BREAKING

जयपुर में राज्य स्तरीय ई-वेस्ट कलेक्शन कार्यशाला 6 नवंबर को

Updated:

ब्रिक्स सस्टेनेबल लाइफस्टाइल वीक के तहत जयपुर के आरआईसी में 6 नवंबर को राज्य स्तरीय ई-वेस्ट कलेक्शन कार्यशाला आयोजित होगी। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।

ई-वेस्ट का जिम्मेदार प्रबंधन और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली के साथ मनाएं हर त्योहार – सदस्य सचिव, राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल
— सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान

राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल द्वारा 'ब्रिक्स सस्टेनेबल लाइफस्टाइल वीक' के अंतर्गत 6 नवंबर को जयपुर के राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (आरआईसी) में राज्य स्तरीय ई-वेस्ट कलेक्शन कार्यशाला एवं संग्रहण अभियान आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास करेंगे।

मंडल के सदस्य सचिव श्री कपिल चंद्रवाल ने गुरुवार को आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि डिजिटल युग में इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के बढ़ते उपयोग के बीच ई-वेस्ट का वैज्ञानिक प्रबंधन एक बड़ी पर्यावरणीय चुनौती बन गया है। मोबाइल, लैपटॉप और अन्य अनुपयोगी उपकरणों का अनुचित निस्तारण मिट्टी और जल को प्रभावित करता है। कार्यशाला के माध्यम से ई-वेस्ट के पृथक्करण, सुरक्षित संग्रहण और पुनर्चक्रण के प्रति जागरूकता बढ़ाई जाएगी।

दीपावली पर वायु और ध्वनि प्रदूषण की विशेष निगरानी

मंडल द्वारा अलवर, भिवाड़ी, कोटा, जयपुर, जोधपुर और उदयपुर में विशेष निगरानी रखी जा रही है। इसके तहत दीपावली से पूर्व 1 नवंबर 2026 प्रातः 6 बजे से 2 नवंबर 2026 प्रातः 6 बजे तक तथा दीपावली के दौरान 8 नवंबर 2026 प्रातः 6 बजे से 9 नवंबर 2026 प्रातः 6 बजे तक वायु गुणवत्ता के आंकड़े संकलित किए जाएंगे।

स्रोत: Times of Rajasthan

Source: Times of Rajasthan

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News